Australia Scenario for Super-8: ग्रुप-बी में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी सीट सुपर-8 में पक्की कर ली है और साथ ही साथ कंगारुओं का लगभग पैकअप कर दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया को आगे का सफर तय करने के लिए चमत्कार की दरकार है। ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 में एंट्री के लिए क्या है समीकरण आइए जानते हैं।
Super-8 में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को चमत्कार की दरकार, जिम्बाब्वे की एक भूल और... समझें पूरा समीकरण
Table of Contents
Australia Scenario for Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। जिम्बाब्वे के बाद सोमवार, 16 फरवरी को श्रीलंका ने कंगारुओं का शिकार किया।
ग्रुप-बी में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी सीट सुपर-8 में पक्की कर ली है और साथ ही साथ कंगारुओं का लगभग पैकअप कर दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया को आगे का सफर तय करने के लिए चमत्कार की दरकार है। सबकुछ मंगलवार, 17 फरवरी को होने वाले जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड पर टिका है। आइए विस्तार से इस समीकरण पर नजर डालते हैं।
एक बार फिर जिम्बाब्वे बिगाड़ सकती है Australia का खेल
श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार से सबसे ज्यादा खुशी जिम्बाब्वे को हुई होगी। उनके लिए अब सुपर-8 में पहुंचना आसान हो गया है। काम सरल है- बाकी बचे दो मैचों में से कम से कम एक में जीत और सुपर-8 में सीट कन्फर्म, लेकिन अगर वो दोनों मैच हार गए तो ऑस्ट्रेलिया के लिए दरवाजा खुल जाएगा।

मंगलवार, 17 फरवरी को पल्लेकेले में जिम्बाब्वे का सामना आयरलैंड से होगा। जिम्बाब्वे ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ वो इस ग्रुप में श्रीलंका के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
Australia के लिए अभी भी उम्मीद बरकरार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी भी कंगारुओं की सांसें चल रही है। हालांकि, इसके लिए उन्हें खेल में सुधार के साथ-साथ दुआ-प्रार्थना की भी जरूरत होगी। अगर मंगलवार को आयरलैंड की टीम जिम्बाब्वे को हरा देती है तो इससे रोमांच और बढ़ जाएगा। जिम्बाब्वे का आखिरी मुकाबला श्रीलंका से है, जो उनके लिए आसान नहीं होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम अगला मैच ओमान से खेलेगी, जिसे वो बड़े अंतर से जीत सकती है।

जिम्बाब्वे की एक गलती और...
अगर जिम्बाब्वे अपने बाकी बचे दोनों मैच हार जाता है तो उसके नेट रन रेट पर भी असर पड़ेगा। इस स्थिति में वो 4 अंक के साथ ग्रुप स्टेज को खत्म करेगा। ऑस्ट्रेलिया के पास भी 4 अंक और जिम्बाब्वे से बेहतर नेट रन रेट करने का मौका रहेगा। इसका मतलब साफ है कि जिम्बाब्वे की एक गलती से ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 का दरवाजा खुल सकता है।
SL vs AUS: हवा में छलांग लगाकर पथुम निसांका ने लपका टूर्नामेंट का बेस्ट कैच, देखकर दंग रह गए फैंस