BCCI की ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी का सपोर्ट नहीं करेगी हॉकी इंडिया, IND vs PAK मैचों को लेकर जारी किया बयान

IND vs PAK: एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने को लेकर काफी विवाद हुआ। इसी बीच हॉकी इंडिया (HI) ने इस मामले पर बिल्कुल अलग राय रखी है।

iconPublished: 05 Nov 2025, 04:23 PM
iconUpdated: 05 Nov 2025, 04:26 PM

Hockey India on IND vs PAK No Handshake Policy: एशिया कप 2025 में हाथ मिलाने को लेकर उठे विवाद के बीच हॉकी इंडिया ने अपना रुख साफ कर दिया है। जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से दूरी बनाकर विवाद को हवा दी, वहीं हॉकी इंडिया ने कहा कि हॉकी खेल में ऐसी कोई रोक लागू नहीं होगी।

संगठन ने साफ किया है कि भारतीय हॉकी खिलाड़ी भविष्य में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए स्वतंत्र होंगे और इस पर कोई बैन नहीं लगाया जाएगा।

हॉकी में क्यों उठा ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी

हाल ही में मलेशिया में हुए सुल्तान ऑफ जोहोर कप के दौरान भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की जूनियर हॉकी टीमों ने मैच शुरू होने से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाए। ये बात इसलिए चर्चा में आई, क्योंकि उसी समय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था। इसके बाद लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या अब हॉकी में भी ‘नो हैंडशेक’ वाली नीति लागू हो जाएगी?

Hockey India on IND vs PAK no handshake policy differ stand from BCCI

लेकिन हॉकी इंडिया ने साफ कह दिया कि वे ऐसा कोई नियम लागू नहीं कर रहे हैं। हॉकी इंडिया का कहना है कि खेल के मैदान पर खिलाड़ियों का आपस में सम्मान दिखाना जरूरी है और हाथ मिलाना उसी का एक हिस्सा है।

‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी पर हॉकी इंडिया बयान

हॉकी इंडिया के सचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि संगठन ओलंपिक चार्टर और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) के नियमों के तहत काम करता है। उन्होंने कहा, "हम क्रिकेट से शासित नहीं हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों ने जो निर्णय लिया, वह उनका व्यक्तिगत या टीम का निर्णय था। हॉकी में अब तक खिलाड़ियों को कभी भी पाकिस्तान टीम से हाथ न मिलाने के लिए नहीं कहा गया और न ही आगे ऐसा कोई निर्देश जारी किया जाएगा।"

IND vs PAK क्रिकेट मैच में क्या हुआ था?

एशिया कप 2025 के दौरान एक घटना ने काफी चर्चा बटोरी थी। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद यह मामला संवेदनशील बन गया।

फिर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भी ऐसा ही हुआ। भारतीय महिला टीम की कप्तान हर्मनप्रीत कौर ने भी पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज़ किया। इस बात पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नाराजगी जताई और कहा कि यह बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।

हॉकी इंडिया ने बनाई ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी से दूरी

हालांकि हॉकी इंडिया ने इस पूरे विवाद से दूरी बनाते हुए खेल की भावना को प्राथमिकता दी है। संगठन का कहना है कि प्रतियोगिता मैदान तक सीमित होनी चाहिए, और मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच सम्मान और आपसी खेल भावना बनी रहनी चाहिए।

भोला नाथ सिंह ने कहा, "हमारा लक्ष्य साफ है—मैदान पर उतरना, अपना सर्वश्रेष्ठ देना और जीत हासिल करना। रिश्तों में कड़वाहट पैदा करना हमारे खेल की भावना नहीं है।"

Read More Here:

Amol Muzumdar: कौन है अमोल मजूमदार? खुद कभी नहीं पहनी इंडियन जर्सी, आज उनकी टीम बन गई वर्ल्ड चैंपियन

IND vs SA Final: फाइनल में ऋचा घोष का टर्बो चार्ज! 34 रनों के साथ वर्ल्ड कप में बनाया नया रिकॉर्ड

45 वर्षीय रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा, इमोशनल पोस्ट के साथ खत्म किया 22 साल का सफर

Shreyas Iyer का दर्द नहीं सह पाई सूर्यकुमार यादव की मां, लाल साड़ी पहन छठ पूजा में श्रेयस अय्यर के लिए मांगी दुआ