Hockey Asia Cup 2025 में गदर काट रही हरमनप्रीत ब्रिगेड, सुपर-4 में कोरिया से भिड़ेगा भारत; कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

Hockey Asia Cup 2025 में भारत और दक्षिण कोरिया की टीमें सुपर-4 चरण में आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी पूरी जानकारी कब, कहां और कैसे आप इस मैच को लाइव देख सकते हैं।

iconPublished: 03 Sep 2025, 05:31 PM
iconUpdated: 03 Sep 2025, 05:40 PM

Hockey Asia Cup: भारतीय हॉकी टीम राजगीर, बिहार में आयोजित हो रहे एशिया कप 2025 में हिस्सा ले रही है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम इंडिया बेहतरीन फॉर्म में नज़र आ रही है। ग्रुप स्टेज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीत दर्ज किए।

टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैचों में चीन और जापान को कड़े मुकाबले में हराकर सुपर-4 में जगह बनाई। इसके बाद लीग स्टेज के अंतिम मैच में भारत ने कज़ाख़स्तान के खिलाफ 15-0 की एकतरफा जीत दर्ज कर अपने अभियान को और मजबूत किया। अब सुपर-4 में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होने जा रहा है।

Hockey Asia Cup: कड़े मुकाबले की उम्मीद

ग्रुप स्टेज में पहले स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है, लेकिन दक्षिण कोरिया की ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोरिया एशिया कप का सबसे सफल देश रहा है और 2022 में उसने भारत के साथ सुपर-4 का मुकाबला ड्रॉ कराकर फाइनल में पहुंचने से रोक दिया था। ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के बीच रोमांचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Hockey Asia Cup: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच यह रोमांचक मुकाबला राजगीर हॉकी स्टेडियम में 3 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Hockey Asia Cup: कहां और कैसे देख सकते हैं मुकाबला लाइव

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 का यह मुकाबला आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन दर्शक इस मैच का आनंद सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए उठा पाएंगे।

Image

Hockey Asia Cup: भारतीय हॉकी टीम स्क्वाड

गोलकीपर: कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर: सुमित, जर्मनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह

रिजर्व: नीलम संजीव ज़ेस, सेल्वम कार्ती

Read more: BCCI ने एशिया कप के लिए बदला प्लान! सूर्या एंड कंपनी कब भरेगी उड़ान? इस दिन से शुरू होगी प्रैक्टिस

एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान करना भूल गया ये क्रिकेट बोर्ड? देखिए इन 7 देशों की स्क्वॉड की पूरी लिस्ट

Follow Us Google News