मेरा साथ नहीं दे रहा...., अब Hardik Pandya की एक्स वाइफ नताशा को किसने दिया धोखा, सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती है जो अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती है।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 16 May 2025, 04:59 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती है जो अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती है। पिछले साल ही दोनों के बीच अनबन के कारण तलाक हो गया था और दोनों अब अलग-अलग अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

हालांकि हार्दिक और नताशा का एक बेटा जो अगस्त्या है वह अपनी मां और अपने पापा के साथ समय बिताता है। एक तरफ देखा जाए तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस वक्त आईपीएल 2025 को लेकर व्यस्त है, वहीं उनकी पूर्व पत्नी ने सोशल मीडिया पर अपने आप को परेशान करने का आरोप लगाया है और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ही यह जानकारी दी है कि उनके साथ धोखा हो रहा है।

Hardik Pandya: किसने किया नताशा के साथ धोखा

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी परेशानी साझा कर रही हैं, जिन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में परेशान करने वाले का नाम जिक्र किया है। दरअसल यह कोई शख्स नहीं बल्कि उनके फोन का स्टैंड है जिससे नताशा पूरी तरह परेशान हो चुकी है। नताशा ने अपने फोन के स्टैंड पर यह आरोप लगाया है कि वह उनका साथ नहीं दे रहा है, मतलब उनसे धोखा कर रहा है।

अब फैंस भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर फोन का स्टैंड कैसे किसी को धोखा दे सकता है तो आपको बता दे की नताशा ने अपनी इंस्टा पोस्ट में यह भी बताया है कि किस तरह उनके फोन का स्टैंड लगातार हिलते रह रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वह अपने मोबाइल के कैमरे में देखकर होठों पर लिप बाम लगा रही है। जब वह ऐसा कर रही थी तो वह गाड़ी में सफर करती दिख रही थी। इसी वजह से उनका फोन स्टैंड भी हिल रहा होगा। इसी बात से उन्हें परेशानी हो रही है।

आईपीएल में व्यस्त है हार्दिक

आपको बता दे की हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस वक्त आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं, जिनकी टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन दिखाया है और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की एक मजबूत दावेदार बन चुकी है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में इस बार मुंबई इंडियंस की टीम अपना छठा खिताब जीतने के लिए काफी मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।

Read Also: मोईन अली ने की BCCI को सलाह, जसप्रीत बुमराह नही इंग्लैंड दौरे के लिए इस खिलाड़ी को बनाए नया टेस्ट कप्तान