Mohammed Siraj: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो हर्षित राणा की जगह भारतीय स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है।
Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौक! डेढ़ साल बाद करेगा टीम इंडिया में वापसी
Table of Contents
T20 World Cup 2026, Mohammed Siraj: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जब युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वॉर्म-अप मैच में लगी चोट से हर्षित वक्त पर उबर नहीं पाए, जिसके चलते इस टूर्नामेंट में खेलने का उनका सपना अधूरा रह गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षित की जगह लेने के लिए टीम इंडिया ने एक तेज गेंदबाज को ही चुना है। बताया जा रहा है कि अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड में हर्षित की जगह लेंगे।
Mohammed Siraj की डेढ़ साल बाद वापसी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हर्षित की जगह भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले में BCCI की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया था कि फिलहाल हर्षित टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं लेकिन उन्होंने माना था कि युवा पेसर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।
🚨 SIRAJ TIME IN T20 WORLD CUP. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 6, 2026
- Mohammed Siraj has been picked as Harshit Rana’s replacement for the T20 World Cup. (Express Sports). pic.twitter.com/nTyNSHqgJV
Mohammed Siraj का टी20 में प्रदर्शन
जहां तक सिराज की बात है तो उनके लिए ये टी20 फॉर्मेट की टीम इंडिया में लंबे समय बाद वापसी होगी। टेस्ट और वनडे फॉर्मेट की भारतीय टीम का अहम हिस्सा सिराज पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए पिछला मैच जुलाई 2024 में श्रीलंका दौरे पर खेला था।

कुल मिलाकर सिराज ने भारत के लिए 16 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके खाते में 14 विकेट आए हैं। हालांकि उनका इकॉनमी रेट बेहतर है और उन्होंने 8 से कम के इकॉनमी से रन खर्चे हैं।
कैसे लगी हर्षित राणा को चोट?
हर्षित राणा को अफ्रीका के खिलाफ 4 फरवरी को खेले गए वॉर्म-अप मैच में घुटने में चोट लग गई थी। उन्होंने एक ओवर की ही गेंदबाजी की लेकिन इसके बाद वो अपने घुटने के दर्द से परेशान हो गए और फिर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद से ही उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही थी।
हर्षित की ये चोट ऐसे वक्त में आई है, जब ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के खेलने पर अभी भी संदेह बना हुआ है। टीम मैनेजमेंट अभी भी उनके पूरी तरह से फिट होने का इंतजार कर रही है।
T20 World Cup 2026: भारत पहुंचे पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा? सूर्यकुमार यादव के साथ दिखे