टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया को झटका, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में स्टार तेज़ गेंदबाज़ चोटिल

टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबले में तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा घुटने की चोट से जूझते नजर आए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर पहले से ही चोट के कारण बाहर हैं।

iconPublished: 05 Feb 2026, 03:21 PM
iconUpdated: 05 Feb 2026, 03:31 PM

Injury Scare for Team India ahead of T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। टूर्नामेंट की तैयारियों के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता बनती जा रही है। पहले ही वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं और अब एक और खिलाड़ी की इंजरी ने टेंशन बढ़ा दी है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में भारत के एक अहम तेज़ गेंदबाज़ को मैदान छोड़ना पड़ा, जिसके बाद टीम इंडिया की रणनीति पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इस मामले को लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

T20 WC 2026: हर्षित राणा को क्या हुआ?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने थे। इस मैच में भारत के लिए गेंदबाज़ी करने उतरे हर्षित राणा असहज नजर आए। स्थिति को भांपते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोई जोखिम न लेते हुए उन्हें सिर्फ एक ओवर डालने के बाद ही मैदान से बाहर भेज दिया। मैच के दौरान हर्षित राणा घुटने की समस्या से जूझते हुए दिखाई दिए। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

Harshit Rana dismissed Devon Conway again, India vs New Zealand, 3rd T20I, Guwahati, January 25, 2026

T20 WC 2026: सुंदर पहले से हैं बाहर

टीम इंडिया की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले ही चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। वहीं तिलक वर्मा काफी समय बाद फिट होकर मैदान पर लौटे हैं। ऐसे में अगर हर्षित राणा की घुटने की चोट गंभीर साबित होती है, तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

T20 WC 2026: टीम इंडिया पर मंडराया संकट

हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। टीम इंडिया पहले ही सीमित विकल्पों के साथ टूर्नामेंट की तैयारी कर रही है और ऐसे में किसी भी खिलाड़ी का बाहर होना संतुलन बिगाड़ सकता है।मैनेजमेंट और फैंस दोनों की निगाहें अब हर्षित राणा की मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में उनकी उपलब्धता टीम इंडिया की योजनाओं को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकती है।

T20 WC 2026: हर्षित राणा का करियर

हर्षित राणा ने साल 2024 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैचों में चार विकेट, 14 वनडे मुकाबलों में 26 विकेट और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नौ विकेट हासिल किए हैं।

READ MORE HERE:

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयार टीम इंडिया, वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया

U19 World Cup: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को मात देकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह, एरोन जॉर्ज रहे जीत के हीरो

IND vs SA: वार्म अप मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने चुनी बल्लेबाजी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम में हुआ बदलाव