हर्षित राणा बायोग्राफी: आयु, उम्र, बॉलिंग स्पीड, खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और करियर रिकॉर्ड

हर्षित राणा भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक और उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी बॉलिंग स्पीड, किफ़ायती इकॉनमी और मैच जिताने वाले प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया में एक भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया है। हर्षित राणा बायोग्राफी में उनके प्रदर्शन और निजी जीवन को दर्शाया गया है।

icon द्वारा Vanshita Jain
iconPublished: 10 Feb 2026, 01:08 PM
iconUpdated: 10 Feb 2026, 03:18 PM

हर्षित राणा भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक और उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी बॉलिंग स्पीड, किफ़ायती इकॉनमी और मैच जिताने वाले प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया में एक भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया है। हर्षित राणा बायोग्राफी में उनके प्रदर्शन और निजी जीवन को दर्शाया गया है।

हर्षित राणा बायोग्राफी

जानकारी

विवरण

पूरा नाम

हर्षित राणा

जन्म तिथि

22 दिसंबर 2001

जन्म स्थान

नई दिल्ली, भारत

आयु

24 वर्ष

हाइट

6 फीट 2 इंच

राष्ट्रीयता

भारतीय

पेशा

क्रिकेटर (तेज़ गेंदबाज़

बल्लेबाजी और गेंदबाजी शैली

दाएं हाथ के बल्लेबाज़ और तेज़ गेंदबाज़

घरेलू टीम

दिल्ली

आईपीएल टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

घरेलू क्रिकेट डेब्यू

2022 (दिल्ली के लिए)

आईपीएल डेब्यू

2023

टेस्ट डेब्यू

2024

वनडे

2025

टी20 अंतरराष्ट्रीय

2025

पिता का नाम

प्रदीप राणा (पूर्व एथलीट और वेटलिफ्टर)

हर्षित राणा आयु

हर्षित राणा बायोग्राफी

हर्षित राणा का जन्म 22 दिसंबर 2001 को घेवरा, दिल्ली‑हरियाणा सीमा के पास हुआ था। वर्तमान में हर्षित राणा उम्र में 24 साल के है।

लगभग 10 साल की उम्र से अपने पिता प्रदीप राणा के मार्गदर्शन में क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। उन्होंने गंगा इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली से पढ़ाई की थी, और रोहतक रोड जिमखाना क्रिकेट अकादमी में कोच श्रवण कुमार के तहत औपचारिक क्रिकेट कोचिंग प्राप्त की।

हर्षित राणा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

हर्षित राणा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े & आयु

घरेलू क्रिकेट: प्रथम श्रेणी में हर्षित राणा के आंकड़े अब तक 14 प्रथम श्रेणी मैचों में 50 विकेट झटके हैं और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 499 रन बनाए हैं, और लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 35 मैचों में 63 विकेट हासिल किए हैं।

आईपीएल क्रिकेट: आईपीएल करियर में कुल 34 मैचों में 40 विकेट हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 3 विकेट रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: हर्षित राणा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े तीनों प्रारूपों में शानदार हैं, जहाँ उन्होंने 14 वनडे में 26 विकेट, 9 टी20 में 9 विकेट और 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं।

हर्षित राणा बॉलिंग स्पीड

हर्षित राणा बॉलिंग स्पीड & उम्र

हर्षित राणा बॉलिंग स्पीड की बात करें तो उन्होंने अपनी तेज़ रफ्तार से कई बार बल्लेबाज़ों को प्रभावित किया है। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए हर्षित राणा ने 149.4 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो उनकी अब तक की सबसे तेज़ डिलीवरी में से एक मानी जाती है।

IPL और क्रिकेट की हर नई अपडेट कहाँ मिलती है? Sports Yaari Hindi पर— पढ़ें IPL न्यूज़, क्रिकेट न्यूज़ और खेल समाचार, साथ ही मज़ेदार Photo Gallery और Web Stories।

FAQs

Q: हर्षित राणा कैसे बॉलर हैं?

Q: हर्षित राणा ने t20 इंटरनेशनल मैच में डेब्यू कब किया था?

Q: हर्षित राणा की स्पीड कितनी है?

Q: हर्षित राणा कहाँ के हैं?

Q: हर्षित राणा का जन्म कब हुआ था?