पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा वही इस शतक के बाद उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

iconPublished: 24 Feb 2026, 11:02 PM
iconUpdated: 24 Feb 2026, 11:18 PM

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सुपर-8 के लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड ने यह मुकाबला अंतिम ओवर में 2 विकेट से अपने नाम किया।

इस मुश्किल विकेट पर जहां ज्यादातर बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए, वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया। उनके शतक की बदौलत इंग्लैंड ने न सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि ब्रूक ने एक बड़ा इतिहास भी रच दिया।

Harry Brook ने रचा इतिहास

पाकिस्तान द्वारा दिए गए 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। इस चुनौतीपूर्ण विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था और इंग्लैंड के बल्लेबाज लगातार संघर्ष कर रहे थे। ऐसे समय में कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने चेज की कमान संभाली और आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 50 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस शतक के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए।

Harry Brook's classy century steered the England chase, England vs Pakistan, Men's T20 World Cup, Pallekele, February 24, 2026

Harry Brook की पारी बनी जीत की वजह

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 35 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम दबाव में आ गई थी। हालांकि, हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने खुद को नंबर तीन पर प्रमोट किया और जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रनों की शानदार पारी खेली, जो दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा अंतर साबित हुई। उनकी इस मैच जिताऊ पारी ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया और उन्हें मैच का हीरो बना दिया।

Read More: IND vs ZIM: सूर्या-गंभीर की बढ़ी टेंशन, दो खिलाड़ियों की फॉर्म बनी टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द; किसी एक का प्लेइंग XI से पत्ता कटना तय!

जिम्बाब्वे को हराकर वेस्टइंडीज ने बदल दी पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, भारत के लिए फायदा या नुकसान? समझें समीकरण

WI vs ZIM मैच में रनों की आई सुनामी, वानखेड़े मे फील्डर बने दर्शक, टूट गया छक्कों का महारिकॉर्ड