No look सिक्स के बाद पांड्या ने दिखाया नो लुक विकेट का जलवा, साहिबजादा को आउट करने के बाद हार्दिक का स्वैग वाला सेलिब्रेशन VIDEO वायरल

Hardik Pandya No Look VIDEO: पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के मुकाबले में मुंह की खानी पड़ी। हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा को आउट कर स्वैग वाला सेलिब्रेशन किया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 16 Feb 2026, 03:33 PM
iconUpdated: 16 Feb 2026, 04:30 PM

Hardik Pandya No Look VIDEO: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम पर ग्रुप ए के इस मुकाबले में साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ये वो ही साहिबजादा फरहान हैं, जिन्‍होंने अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम को खुली चुनौती दी थी।

बता दें कि भारतीय टीम द्वारा मिले 176 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान की शुरुआत लचर रही। हार्दिक पांड्या द्वारा ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान आउट हुए। मिड ऑन पर रिंकू सिंह ने उनका आसान कैच लपका। फरहान ने शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलना चाहा, लेकिन उनकी टाइमिंग बेहद खराब रही।

Hardik Pandya का नो लुक सेलिब्रेशन

हार्दिक पांड्या की गेंद पर जैसे ही साहिबजादा ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेला ऐसा लग रहा था कि मानों पांड्या को पता हो कि ये तो विकेट ही है। उन्होंने नो लुक सिक्स की तरह ही नो लुक विकेट का आविष्कार किया और बिना पीछे पलटे सिर्फ साहिबजादा को घूरते रहे। मानों कह रहे हों कि अब बनाना डॉक्यूमेंट्री! सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर के इस स्वैग की चर्चा हो रही है।






View this post on Instagram

A post shared by Cricx (@cricxcore18)

ईशान-बुमराह-पांड्या ने ढाया कहर

भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत को भुनाया और पावरप्‍ले के अंदर ही पाकिस्‍तान के चार विकेट गिरा दिए। ईशान किशन की 40 गेंद में 77 रन की पारी धमाकेदार पारी के बाद हार्दिक (Hardik Pandya) और जसप्रीत बुमराह ने पहले दो ओवर में ही भारत की जीत तय कर दी। हार्दिक ने पहला ओवर विकेट मेडन निकाला।

Hardik Pandya No Look Celebration After Sahibzada han Wicket
Hardik Pandya No Look Celebration After Sahibzada han Wicket

पाकिस्तान की राह हुई कठिन

इसके बाद अगला ओवर लेकर आए बुमराह ने सईम अयूब और पाक कप्तान सलमान अली आगा के विकेट लेकर मुकाबला भारत की झोली में डाल दिया। पाक टीम इन झटकों से कभी उबर नहीं पाई और 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारत ने 61 रन से मुकाबला जीत सुपर-8 में एंट्री ले ली है। वहीं पाकिस्तान इस बड़ी हार के बाद करो या मरो वाली स्थिति में आ गया है। अब उसे अगले राउंड में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करना होगा।

Read More: IND vs PAK: सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को फिर से धोया, पड़ोसी मुल्क के फैंस ने गुस्से में फिर से तोड़ी गई टीवी; VIDEO

बापू का जादू... अक्षर पटेल की एक गेंद से खत्म होगा बाबर आजम का करियर! पाकिस्तान की प्लेइंग XI से हो सकते हैं बाहर?

टीम इंडिया ने की पाकिस्तान की ऐसी दुर्गति, मैच खत्म होने से पहले ही मैदान से नौ-दो ग्यारह हुए ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी