Hardik Pandya IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अगले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं।
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ IPL 2026 में हार्दिक पांड्या थामेंगे CSK का दामन? ऑलराउंडर ने दिया बड़ा हिंट

Hardik Pandya IPL 2026 CSK: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आज यानी शुक्रवार (11 अक्टूबर) को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। हार्दिक इन दिनों अपनी न्यू रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब भारतीय ऑलराउंडर की तरफ से अगले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने का बड़ा हिंट आया है।
बता दें कि हार्दिक आईपीएल 2024 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ते हुए मुंबई का दामन थामा था। वह एमआई की कमान भी संभाल रहे हैं। तो अब आइए जानते हैं कि कैसे हार्दिक की CSK में खेलने की चर्चा तेज हुई।
यलो कलर में डूबे Hardik Pandya
हार्दिक को बीते कुछ दिनों से यलो लैंबॉर्गिनी में देखा जा रहा है। अब उन्होंने यलो हार्ट और यलो कार की एक स्टोरी शेयर कर फैंस की धड़कने तेज कर दी हैं। हार्दिक की इस स्टोरी के साथ फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।
Hardik Pandya posting Yellow Stories just before IPL retentions. 😭 pic.twitter.com/KWrZNVMCqC
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) October 10, 2025
Hardik Pandya की यलो स्टोरी वायरल
हार्दिक अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में यलो कार के साथ दिख रहे हैं। इसी में भारतीय ऑलराउंडर ने यलो हार्ट का भी इस्तेमाल किया, जिससे चर्चा तेज हो गई। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हार्दिक की स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "हार्दिक रिटेंशन से पहले यलो स्टोरी शेयर कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह
गौरतलब है कि टीम इंडिया को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है, जिसमें पहले 3 वनडे और फिर 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। हार्दिक को दोनों ही फॉर्मेट के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया।
इससे पहले खेले गए 2025 टी20 एशिया कप में हार्दिक भारत के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एशिया कप के दौरान हार्दिक को कुछ इंजरी हुई, जिसके चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया।