HARDIK PANDYA CENTURY: हार्दिक ने विजय हजारे में उतरते ही न सिर्फ अपनी क्लास दिखाई बल्कि अपनी टीम को मुश्किल से निकालते हुए दमदार शतक भी ठोक डाला। इस दौरान पांड्या ने एक ओवर में 5 छक्के और एक चौका लगा डाला।
6,6,6,6,6... विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या का 'बीस्ट अवतार', इस गेंदबाज को 2 मिनट में कर दिया बर्बाद; धमाकेदार शतक
Table of Contents
HARDIK PANDYA CENTURY: निरंजन शाह स्टेडियम में बड़ौदा और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का ग्रुप स्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत के स्टार और अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी भाग लिया।
हार्दिक ने विजय हजारे में उतरते ही न सिर्फ अपनी क्लास दिखाई बल्कि अपनी टीम को मुश्किल से निकालते हुए दमदार शतक भी ठोक डाला। इस दौरान पांड्या ने एक ओवर में 5 छक्के और एक चौका लगा डाला।
Hardik Pandya का तूफानी अंदाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया कि वो किस लेवल के खिलाड़ी हैं। हार्दिक पांड्या बड़ौदा के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ पहला मैच खेल रहे हैं। इस मुकाबले में बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी की और टीम की शुरुआत खराब रही।
6,6,6,6,6,4 BY HARDIK PANDYA TO BRING HIS FIRST HUNDRED IN LIST A CRICKET...!!! 🥶
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 3, 2026
- The Madman of Indian Cricket. pic.twitter.com/7ib5UFTOMR
एक ओवर में पांड्या ने जड़े पांच छक्के
71 रन पर वो 5 विकेट गंवा चुके थे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पंड्या ने अपनी टीम को परेशानियों से निकाला और 68 बॉल में शतक ठोक डाला। उन्होंने 92 गेंद का सामना कर 144.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने अपनी पारी में 8 चौके और 11 छक्के लगाए। बता दें कि हार्दिक 62 गेंद में 68 रन बनाकर खेल रहे थे। फिर उन्होंने अगली 6 बॉल में शतक पूरा कर दिया। उन्होंने 5 छक्के और फिर 1 चौका लगाया।

Hardik Pandya ने दी भारतीय फैंस को खुशखबरी
एक समय जहां बड़ौदा के लिए 100 रन बनाना मुश्किल हो रहा था, वहां पांड्या की पारी के चलते उन्होंने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 293 रन ठोक दिए। विश्व कप से पहले पांड्या का ये तूफानी अंदाज टीम इंडिया के लिए खुशी की बात है। वो इस समय गेंद और बल्ले से शानदार लय में दिख रहे हैं।
IND vs NZ: सिलेक्शन डे पर भारतीय फैंस को लगा बड़ा झटका, चोट के बाद अचानक बिगड़ी शुभमन गिल की तबियत
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अर्शदीप सिंह की जगह पक्की! विजय हजारे ट्रॉफी में आते ही खोला पंजा