Hardik Pandya: भारतीय टीम के कई खिलाड़ी एशिया कप 2025 के लिए दुबई रवाना हो गए हैं। इसमें टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ हेड कोच गौतम गंभीर भी शामिल थे।
Hardik Pandya Bag: एशिया कप के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे हार्दिक पांड्या, हाथ में दिखा 3 लाख रुपये का बैग?

Hardik Pandya Bag Price: एसीसी एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम के कई खिलाड़ी दुबई रवाना हो गए हैं। संजू सैमसन इस टूर्नामेंट के लिए दुबई पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को जब दुबई जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया तो इसने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके स्टाइल से लेकर उनके हाथ में बैग तक, हर चीज की खूब चर्चा हुई। कई फैंस तो उनके बैग की कीमत जानने के लिए गूगल भी करने लगे। ऐसे में हमारे साथ जानिए इस बैग की कीमत कितनी है।
बता दें कि एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने वाला है। लेकिन टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर को खेला जाना है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम 6 सितंबर से प्रैक्टिस शुरू करने वाली है।
Hardik Pandya के बैग की किमत
एशिया कप 2025 के लिए दुबई रवाना होने के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वे पूरी तरह से ब्लैक आउटफिट में नजर आए। उन्होंने काला चश्मा, काली टी-शर्ट और ट्राउजर पहना हुआ था। उनके हाथ में एक काले रंग का बैग भी था। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत लगभग 3 लाख 12 हजार बताई गई है। जो पल भर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

एशिया कप 2025 में इंडिया का शेड्यूल
- 10 सितंबर: भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात
- 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
- 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान
- 20 से 26 सितंबर: सुपर फोर
- 28 सितंबर: फाइनल
एशिया कप 2025 भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
स्टैंडबाई: सिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल।
Read More Here:
एशिया कप 2025 के लिए UAE ने किया 17 सदस्यीय टीम का एलान, 31 वर्षय पाकिस्तानी करेगा टीम की अगुवाई
ILT20 सीजन 4 का हुआ ऐलान, इस दिन खेला जाएगा पहला मैच; देखें पूरा शेड्यूल