Punjab Flood: पंजाब की मदद के लिए हरभजन सिंह ने बढ़ाया हाथ; स्टीमर, एंबुलेंस और लाखों रुपये के साथ ऐसे की मदद

Harbhajan Singh, Punjab flood: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने स्टीमर वाली नांव और एंबुलेंस दान की हैं। इसके अलावा भज्जी की मदद से लाखों रुपये भी दान किए गए हैं।

iconPublished: 08 Sep 2025, 10:36 PM
iconUpdated: 08 Sep 2025, 11:34 PM

Harbhajan Singh Come For Punjab Flood Relief: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब (Punjab Flood) के लिए राहत कार्य करते हुए नावों और एम्बुलेंसों को मंजूरी दी। इसके अलावा पूर्व भारतीय स्पिनर ने अपने निजी नेटवर्क के जरिए मदद के लिए लाखों की रकम जुटाई।

हरभजन सिंह के एक करीबी सूत्र ने गोपनियता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि भज्जी ने अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास प्रभाग कोष (MPLAD) के जरिए राहत कार्यों के लिए आठ स्टीमर नांव स्वीकृत कीं और अपने संसाधनों से तीन नांव और जोड़ी हैं।

Punjab Flood के लिए नांव के साथ एंबुलेंस भी दान की

सूत्र ने बताया, "हरभजन ने कुल 11 स्टीमर बोट दान कीं। आठ अपनी सांसद निधि से और तीन अपनी जेब से। हर बोट की कीमत तकरीबन 4.5 से 5.5 लाख रुपये है। उन्होंने बीमारों को पास के अस्पतालों में आसानी से पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस भी खरीदीं" वहीं हरभजन करीब से चीजों को मॉनीटर कर रहे हैं।

बीते कई हफ्तों से बाढ़ की चपेट में पंजाब (Punjab Flood)

बता दें कि पंजाब बीते कई हफ्तों से बाढ़ की चपेट में है। मानसूनी बारिश और नदी के तटबंधों के टूटने के कारण गंभीर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। बाढ़ के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों की फसलें बर्बाद हो गईं। वहीं तमाम लोगों को मजबूरी में अपने घर छोड़ने पड़े। कई जिलों में पानी भर चुका है।

हरभजन के जरिए हुई 50 लाख की मदद

सूत्र के मुताबिक, एक खेल संगठन ने हरभजन की रिक्वेस्ट पर 30 लाख रुपये दान किए हैं। इसके अलावा उनके 2 करीबी लोगों ने क्रमश: 12 लाख और 6 लाख रुपये दान में दिए। करीब 50 लाख रुपये इक्ट्ठा हुआ और दान किया गया। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को खाना और दवा जैसी जरूरी चीजें नियमित रूप से मुहैया करवाई जा रही हैं।

Read more: Sports Yaari Exclusive: तीसरे दिन नेट्स प्रैक्टिस में संजू सैमसन के साथ क्या हुआ? UAE के खिलाफ टीम की प्लेइंग XI में मिलेगा मौका!

IND vs PAK Head To Head: टी20 एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान का रिकॉर्ड कैसा? यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

Follow Us Google News