Gulbadin Naib Exclusive Interview: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने स्पोर्ट्स यारी से कुछ खास बातचीत की और बता कि टी20 वर्ल्ड कप 226 में कौन सी 4 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी?
Gulbadin Naib Exclusive Interview: टी20 वर्ल्ड कप में ये 4 टीमें सेमीफाइनल में बनाएगी जगह, अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर की बड़ी भविष्यवाणी
Table of Contents
Gulbadin Naib Exclusive Interview: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। जिसमें कई टीमों ने अपने ओपनिंग मुकाबले भी खेल लिए हैं। इस बीच अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला और उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
बेशक अफगानिस्तान की शुरुात इस टूर्नामेंट में खास नहीं रही लेकिन उन्होंने 2024 में जिस तरह से अपना जलवा दिखाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, उस हिसाब से अफगान के पठानों को हल्के में लेने की भूल कोई भी टीम नहीं करेगी। इसी सिलसिले में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने स्पोर्ट्स यारी से कुछ खास बातचीत की और बता कि टी20 वर्ल्ड कप 226 में कौन सी 4 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी?
Gulbadin Naib का शानदार प्रदर्शन
अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम का हिस्सा हैं। जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 63 रनों की अहम पारी खेली थी। उन्होंने अपनी टीम के लिए आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स में कई अहम पारियां खेली हैं। अफगानिस्तान के टीम मैनेजमेंट को उनके खेल पर काफी भरोसा है इसीलिए उनको विश्व कप के लिए टीम में चुना भी गया है।

क्या बोले गुलबदीन नायब?
Sports Yaari से बातचीत के दौरान स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब से जब ये सवाल किया गया कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किन चार टीमों को सेमीफाइनल यानी टॉप में देखते हैं तो उन्होंने क्या कहा आइए सुनते हैं। गुलबदीन ने कहा,
'इस बार विश्व कप में 20 टीमें खेल रही है। जिसमें से अभी 4 टीमों को चुनना थोड़ी नाइंसाफी होगी क्योंकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। हर टीम कुछ नया कर सकती है। एशिया में मैच हैं, सभी टीमों के लिए अच्छी कंडीशन होगी। पिछले साल यूएसए ने पाकिस्तान को हराया, इस तरह से क्रिकेट के मैगान पर हमेशा कुछ नया देखने को मिलता रहता है।'
कौन सी चार टीमें खेलेंगी विश्व कप सेमीफाइनल?
गुलबदीन नायब ने आगे कहा, हर फैन के लिए उसकी कंट्री फेवरिट होती है। बहुत से लोगों ने हमारी टीम को लेकर कहा था कि हम कुछ नहीं कर पाएंगे पर हमने करके दिखाया। ये हमने इसलिए किया क्योंकि हमें क्रिकेट और अपने मुल्क से बहुत प्यार है और उसके लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। मेरे हिसाब से अगर आप मुझसे पूछेंगे कि कौन सी टीमें सेमीफाइनल खेल सकती है तो मैं सबसे पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका।'
Read More: AFG vs NZ: न्यूजीलैंड ने जीत से किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
NZ vs AFG: मैदान पर टला बड़ा हादसा, आपस में भिड़े न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी, देखें VIDEO