'2031 का वर्ल्ड कप भी खेलना चाहिए...' विराट कोहली की वनडे फॉर्म और टेस्ट रिटायरमेंट पर क्या बोले गुलबदीन नायब? Sports Yaari पर देखें पूरा VIDEO

Gulbadin Naib Exclusive Interview with Sports Yaari: क्या विराट कोहली को 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए? इस सवाल के जवाब में गुलबदीन नायब ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर विराट कोहली के फैंस का दिल खुशी से झूम उठेगा।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 09 Feb 2026, 08:20 PM
iconUpdated: 09 Feb 2026, 08:24 PM

Gulbadin Naib Exclusive Interview with Sports Yaari: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भले अफगानिस्तान अपना पहला मुकाबला हार गई पर स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब के प्रदर्शन की चर्चा चारों ओर हो रही है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में 63 रनों की अहम पारी खेली।

हाल ही में गुलबदीन नायब ने विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट और वनडे प्रदर्शन के बारे में अपने ख्याल साझा करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहिए बल्कि उन्हें 2031 के विश्व कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधत्व करना चाहिए।

विराट कोहली के बारे में क्या बोले Gulbadin Naib?

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा, 'विराट कोहली बहुत बड़े क्रिकेटर हैं और साथ ही साथ बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं उनसे बहुत ज्यादा इंस्पार्यड हूंं। वो बहुत चैलेंजिंग प्लेयर हैं उसे बहुत मजा आता है जब भी कोई उसे चैलेंज करता है तो फिर वो ये नहीं देखता कि सामने कौन है, आगे क्या होगा। उसके अंदर इतनी भूख है कि वो स परफॉर्म करता है। वनडे क्रिकेट में वो अभी जैसा खेल रहे हैं। उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।'

कोहली को 2031 वर्ल्ड कप भी खेलना चाहिए: गुलबदीन

गुलबदीन नायब ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "विराट कोहली जैसे प्लेयर दुनिया में बहुत कम आते हैं। कोहली के साथ खेलना या डगआउट शेयर करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात होगी। विराट कोहली जैसा प्लेयर न कभी आया था न कभी आएगा। मेरे हिसाब से विराट कोहली को 2027 वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि 2031 विश्व कप तक खेलना चाहिए।"

Read More: Gulbadin Naib Exclusive Interview: विराट कोहली या रोहित शर्मा, कौन है गुलबदीन नायब का ड्रीम पार्टनर? Sports Yaari पर स्टार ऑलराउंडर ने किया खुलासा

Gulbadin Naib Exclusive Interview: टी20 वर्ल्ड कप में ये 4 टीमें सेमीफाइनल में बनाएगी जगह, अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर की बड़ी भविष्यवाणी

नेपाल से जीत कर भी मुश्किल में फंसी इंग्लैंड, स्कॉटलैंड ने अंग्रेजों को दिया 440 वोल्ट का झटका; पॉइंट टेबल पर दिखा बड़ा उल्टफेर