Gulbadin Naib Exclusive Interview with Sports Yaari: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने विराट कोहली और रोहित शर्मा में से किसे अपना ड्रीम पार्टनर चुना?
Gulbadin Naib Exclusive Interview: विराट कोहली या रोहित शर्मा, कौन है गुलबदीन नायब का ड्रीम पार्टनर? Sports Yaari पर स्टार ऑलराउंडर ने किया खुलासा
Gulbadin Naib Exclusive Interview with Sports Yaari: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान के लिए पहले ही मैच में 63 रनों की शानदार पारी खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में गुलबदीन ने स्पोर्ट्स यारी के साथ खास बातचीत की।
इस दौरान गुलबदीन नायब ने रोहित शर्मा और विराट कोहली में से किसी एक को अपना ड्रीम पार्टनर चुना। इंटरव्यू में गुलबदीन ने और क्या-क्या कहा? आइए जानते हैं।
विराट कोहली या रोहित शर्मा कौन है पहली पसंद?
ड्रीम पार्टनर के बारे में बारे में बात करते हुए अफगानिस्तान ऑलराउंडर ने बताया, 'दोनों काफी शानदार प्लेयर हैं। मैं कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर का एक इंटरव्यू देख रहा था। उनसे पूछा गया कि आपको क्या लगता है आपका रिकॉर्ड कोई तोड़ सकता है? उस कार्यक्रम में विराट और रोहित दोनों शामिल थे। तेंदुलकर ने इशारा किया कि इन लड़कों में से ही कोई तोड़ सकता है।'

Gulbadin Naib ने किसे चुना?
गुलबदीन ने आगे कहा, 'ये बहुत पहले की बात है और ये दोनों खिलाड़ी (रोहित शर्मा-विराट कोहली) क्रिकेट के बहुत बड़े नाम हैं। इंडियन क्रिकेट के लिए रोहित शर्मा ने जो पिछले तीन सालों में कर दिखाया टी20 वर्ल्ड कप जीतना, एशिया कप जीतना, चैंपियंस ट्रॉफी जीतना और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक जाना ये बहुत बड़ी बात है। लेकिन मेरा हमेशा से एक ही फेवरिट है और वो विराट कोहली है तो अगर मैं अपना ड्रीम पार्टनर चुनूंगा तो विराट कोहली ही होगा।'
AFG vs NZ: न्यूजीलैंड ने जीत से किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
NZ vs AFG: मैदान पर टला बड़ा हादसा, आपस में भिड़े न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी, देखें VIDEO