GT vs RR: गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को प्लेइंग XI में बड़ा झटका
Table of Contents
GT vs RR Toss Update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 में आज डबल हेडर का दिन है, जहां दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का यह 9वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है।
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान ने भी माना कि वे पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। हालांकि, इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस को प्लेइंग XI में एक बड़ा झटका लगा है।
GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी
अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं आज गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे राशिद खान ने बताया कि वे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।
GT vs RR: शुभमन गिल ने मुकाबला किया मिस
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की कप्तानी राशिद खान संभाल रहे हैं। टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं बन सके। मैच से पहले राशिद खान ने जानकारी दी कि गिल मसल क्रैम्प की समस्या के चलते इस मुकाबले से बाहर हैं।
NO SHUBMAN GILL vs RAJASTHAN ROYALS DUE TO MUSCLE SPASM ❌ pic.twitter.com/vEFDe13Xrg
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 4, 2026
GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
GT vs RR: गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग 11
कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, आकाश शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव