आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर सुर्खियां बटोरीं। उनकी
IPL 2026 में बड़ा अजूबा, गुजरात टाइटंस के अशोक शर्मा ने मिसाइल की गति से फेंकी गेंद; स्पीड जानकर उड़ जाएंगे होश!
IPL 2026, Ashok Sharma fastest ball: आईपीएल 2026 में रफ्तार का नया चेहरा उभरकर सामने आया है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी तेज रफ्तार से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैच भले ही सामान्य रहा हो, लेकिन अशोक की गेंदबाजी ने इसे खास बना दिया।
‘रफ्तार सिंह’ के नाम से पहचान बना चुके अशोक शर्मा ने इस मुकाबले में जिस तरह की गति और आक्रामकता दिखाई, उसने न सिर्फ बल्लेबाजों को परेशान किया बल्कि फैंस को भी रोमांचित कर दिया। उनकी गेंदों में गति के साथ-साथ सटीकता भी नजर आई, जो उन्हें एक खास गेंदबाज बनाती है।
IPL 2026: अशोक शर्मा ने फेंकी सीजन की सबसे तेज गेंद
राजस्थान रॉयल्स की पारी (IPL 2026) के 16वें ओवर में अशोक शर्मा ने वह कर दिखाया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाली, जो इस सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंद बन गई। यह एक सटीक यॉर्कर थी, जो मिडिल और ऑफ स्टंप पर गिरी।
🚨 ASHOK SHARMA – PURE PACE & PURE STORY 🚨
— Mention Cricket (@MentionCricket) April 4, 2026
Ashok Sharma clocked 154.2 KPH, the fastest ball of IPL 2026 - and consistently hit 150+ KPH in the same spell!
His over speeds:
147, 149, 150, 141, 145, 149 KPH - serious heat!
But the story behind it is even more special ❤️
Son of… pic.twitter.com/bbNWAdhIDB
इस गेंद पर ध्रुव जुरेल पूरी तरह चकमा खा गए और अंदरूनी किनारा लगाकर गेंद पैड पर खेल बैठे। हालांकि विकेट नहीं मिला, लेकिन इस गेंद ने स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक को झकझोर दिया। पूरे मैच में अशोक ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिया, लेकिन उनकी गेंदों की गति और क्वालिटी ने विपक्षी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया, खासकर डेथ ओवरों में।
IPL 2026: ‘रफ्तार सिंह’ की पहचान बना रही है खास
अशोक शर्मा की पहचान अब उनकी रफ्तार बनती जा रही है। लगातार 140-150 किमी/घंटा की स्पीड से गेंदबाजी करना और फिर सही मौके पर 150+ की रफ्तार छूना, उन्हें बाकी युवा गेंदबाजों से अलग बनाता है। उनकी गेंदबाजी में सिर्फ स्पीड ही नहीं, बल्कि यॉर्कर और हार्ड लेंथ का बेहतरीन मिश्रण भी देखने को मिलता है। यही वजह है कि कप्तान उन्हें डेथ ओवरों में भरोसे के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं और वे टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।
IPL 2026: कौन हैं अशोक शर्मा?
राजस्थान के जयपुर के पास रामपुरा गांव से ताल्लुक रखने वाले अशोक शर्मा का क्रिकेट सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। किसान परिवार से आने वाले अशोक के पिता नाथू लाल शर्मा हैं। 17 जून 2002 को जन्मे अशोक ने बचपन से ही क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनानी शुरू कर दी थी।
स्कूल स्तर से ही उनकी तेज गेंदबाजी चर्चा में रही और बाद में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अपनी स्पीड और स्विंग से सभी को प्रभावित किया। घरेलू टी20 में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने आईपीएल का दरवाजा खटखटाया।