IPL 2026 से पहले RCB फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने के लिए सरकार ने दी मंजूरी

IPL 2026: पिछले साल आरसीबी की पहली खिताबी जीत के बाद चिन्नस्वामी में जश्न का आयोजन किया गया था। इस दौरान मैदान के बाहर काफी भीड़ थी जिससे भगदड़ मच गई थी और 11 लोगों के मरने की पुष्टि हुई।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 16 Mar 2026, 07:07 PM
iconUpdated: 16 Mar 2026, 07:14 PM

IPL 2026 शुरू होने से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी में मैचों के आयोजन की अनुमति दे दी है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस बात की मंजूरी दे दी।

पिछले साल आरसीबी की पहली खिताबी जीत के बाद चिन्नस्वामी में जश्न का आयोजन किया गया था। इस दौरान मैदान के बाहर काफी भीड़ थी जिससे भगदड़ मच गई थी और 11 लोगों के मरने की पुष्टि हुई। वहीं कई लोग घायल भी हुए थे। इसी कारण इस मैदान पर आयोजन के लिए असुरक्षित करार दिया गया।

IPL 2026: कर्नाटक सरकार ने दी मंजूरी

इसी के चलते इस स्टेडियम में न ही महिला वनडे वर्ल्ड कप के मैच कराए गए और न ही हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप-2026 के मैचों का आयोजन किया गया था। इसके बाद स्टेडियम की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसने एक डिटेल रिपोर्ट राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर को सौंपी है। इस रिपोर्ट में मैदान की सुरक्षा और तैयारियों के बारे में बताया गया है और हरी झंडी दी गई है।

RCB इस मैदान पर कितने मुकाबले खेलेगी?

इस मैदान पर आरसीबी अपने पांच लीग मैच खेलेगी। चिन्नास्वामी इस सीजन के पहले मैच की मेजबानी करेगा। 28 मार्च को होने वाले इस मैच में आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इसके अलावा रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आरसीबी का दूसरा घरेलू मैदान है। इसके अलावा एक प्लेऑफ मैच और फाइनल भी इस मैदान में होना है। ऐसे में मैदान की मेजबानी को लेकर जो काले बादल थे वो सरकार की अनुमति के बाद पूरी तरह से हट गए हैं।

IPL 2026
IPL 2026

IPL 2026: दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेगी RCB

आरसीबी की कोशिश होगी कि वह इस बार फिर विजेता बने और अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीते। पिछले साल आरसीबी ने 17 साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब अपने नाम किया था। इसी कारण पूरे बेंगलुरू में और आरसीबी के फैंस ने जमकर जश्न मनाया था।

Read More: IPL 2026 से पहले बैसाखी के सहारे चलता नजर आया केकेआर का स्टार गेंदबाज, लीग से भी हो चुका है बाहर

IPL में होगी ललित मोदी की वापसी? राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में उतरे पूर्व चेयरमैन

'पहला ही उड़ा देंगे...' राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन ने उतारी वैभव सूर्यवंशी की नकल; VIDEO ने मचाया धमाल