Glenn Maxwell Injury: ग्लेन मैक्सवेल जब नेट्स पर मिचेल ओवन को गेंद डाल रहे थे। उनकी एक बॉल पर मिचेल ओवन ने शॉट मारा, जो कि सीधा उनके हाथ के नीचले हिस्से पर जाकर लगा। चोट के बाद उनका स्कैन हुआ, जिसमें फ्रैक्चर पाया गया।
Glenn Maxwell Injury: ग्लेन मैक्सवेल की चोट बनी ऑस्ट्रेलिया के लिए डबल आफत, भारत के खिलाफ सीरीज का होंगे हिस्सा?

Glenn Maxwell Injury: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हाथ में चोट आ गई। जिससे उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया और वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए।
ये चोट मैक्सवेल को मैच के दौरान नहीं बल्कि नेट्स में लगी। चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में अब ये सवाल उठ खड़ा होता है कि क्या वो भारत के खिलाफ सीरीज खेलेंगे या नहीं?
Glenn Maxwell को चोट कैसे लगी?
ग्लेन मैक्सवेल जब नेट्स पर मिचेल ओवन को गेंद डाल रहे थे। उनकी एक बॉल पर मिचेल ओवन ने शॉट मारा, जो कि सीधा उनके हाथ के नीचले हिस्से पर जाकर लगा। चोट के बाद उनका स्कैन हुआ, जिसमें फ्रैक्चर पाया गया। रिपोर्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया और उनकी जगह जोश फिलिप को मौका दिया।

भारत के खिलाफ खेलेंगे Glenn Maxwell?
ग्लेन मैक्सवेल की चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल सिर्फ इससे ही नहीं बढ़ी है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए हैं। बल्कि आसार ऐसे भी हैं कि उनका भारत के खिलाफ 29 अक्टूबर से शुरू हो रही T20 सीरीज में भी खेलना संदिग्ध लग रहा है। बताया जा रहा है कि भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ग्लैन मैक्सवेल का रिकवर हो पाना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि समय कम है।
🚨 More freakish injury news for Glenn Maxwell 😓
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 30, 2025
The all-rounder has suffered a fracture to his forearm after being struck by Mitchell Owen in the nets 😱
He has been ruled out of the T20I series against New Zealand and is replaced by Josh Phillipe #glennmaxwell #nzvsaus pic.twitter.com/FCKuRldHM3
ग्लेन मैक्सवेल के इंटरनेशनल करियर में चोट लगने का ये कोई नया मामला नहीं है। 3 साल पहले उन्होंने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में अपना पैर तोड़ लिया था, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। वहीं 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान वो गोल्फ कार्ट से गिरकर कन्कशन का शिकार हो गए थे।