Gautam Gambhir: अफ्रीका के खिलाफ 2-0 की व्हाइट वॉश के लिए गौतम गंभीर ने खुद को ठहराया जिम्मेदार, जानें क्या बोले?

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर ने अफ्रीका के खिलाफ हुई व्हाइट वॉश की जिम्मेदारी ली। इसके साथ ही गंभीर ने अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं।

iconPublished: 26 Nov 2025, 02:39 PM
iconUpdated: 26 Nov 2025, 03:22 PM

Gautam Gambhir: गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 408 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद चारों तरफ टीम इंडिया की थ-थू होने लगी। बता दें कि रनों के लिहाज से यह भारतीय टीम के लिए टेस्ट के इतिहास में सबसे बड़ी हार रही। हार के बाद कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सामने आए और उन्होंने सारी जिम्मेदारी अपने सिर ली।

गंभीर ने अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से हुए व्हाइट वॉश की जिम्मेदारी जरूरी ली, लेकिन साथ ही उन्होंने उन उपलब्धियों को भी गिनवाया जो उनकी कोचिंग के अंडर टीम इंडिया ने हासिल की। तो आइए जानते हैं कि गंभीर ने क्या कुछ बोला।

क्या बोले गौतम गंभीर? (Gautam Gambhir)

मैच के बाद बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, "मेरा फ्यूचर तय करना पूरी तरह से बीसीसीआई पर है। लेकिन मैं वहीं इंसान हूं जिसने आपको इंग्लैंड में रिजल्ट लाकर दिया और चैंपियंस ट्रॉफी का कोच था।" बताते चलें कि गंभीर की कोचिंग के अंडर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। इसके अलावा इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई थी।"

Gautam Gambhir

गलती सबकी, शुरुआत मेरे से (Gautam Gambhir)

गंभीर ने आगे कहा, "गलती सबकी है और शुरुआत मुझसे करो। हमें बेहतर खेलना चाहिए। 95/1 से 122/7 स्वीकार्य करने लायक नहीं है। आप किसी एक इंसान या शॉट को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। गलती सबकी है। मैंने कभी किसी एक इंसान को जिम्मेदार नहीं ठहराया और आगे भी ऐसा नहीं करूंगा।"

Gautam Gambhir

18 में से 10 टेस्ट में मिली हार (Gautam Gambhir)

गौरतलब है कि पिछले 18 टेस्ट में टीम इंडिया को 10 में हार का सामना करना पड़ा, जिसमें 2 अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर व्हाइट वॉश शामिल है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम अगली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करनी है। वहीं देखना यह भी अहम होगा कि टेस्ट क्रिकेट में गौतम गंभीर को लेकर क्या फैसला किया जाता है।

Read more: Rishabh Pant: 'ये थोड़ा निराशाजनक...', अफ्रीका के खिलाफ 408 रन से मिली हार के बाद ऋषभ पंत का शर्मनाक बयान वायरल

गौतम गंभीर की कोचिंग में 40 साल बाद बना 'शर्मनाक रिकॉर्ड', लगातार 2 सीरीज में मिली हार; ऋषभ पंत सबसे खराब कप्तान

WTC Points Table: अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद भारत को हुआ भारी नुकसान, टेबल में पाकिस्तान से भी नीचे पहुंची