श्रेयस अय्यर को सेलेक्ट नहीं करने के सवाल पर भड़के गौतम गंभीर, पत्रकार को दिया ये हैरान करने वाला जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए पिछले ही दिनों स्क्वाड का ऐलान किया गया। लेकिन इस दौरे के लिए टेस्ट सीरीज में स्टार बल्लेबाज Shreyas Iyer की वापसी नहीं हो सकी।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 29 May 2025, 09:07 AM
iconUpdated: 29 May 2025, 10:37 AM

Shreyas Iyer not selected for England tour: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है। इस मुश्किल दौरे के लिए पिछले ही दिनों टीम इंडिया का ऐलान कर लिया गया है। 5 मैचों की होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल को नए टेस्ट कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है। तो वहीं इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। लेकिन इस दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को शामिल नहीं किया गया।

इंग्लैंड दौरे पर नहीं हो सका Shreyas Iyer का सेलेक्शन

भारत के लिए जिस तरह से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पिछले कुछ वक्त से वनडे में प्रदर्शन कर रहे हैं। उसे देखते हुए माना जा रहा था कि उनकी टेस्ट में फिर से वापसी हो सकती है। लेकिन इस दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को नहीं चुना गया। इसके बाद कई दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट्स सवाल उठा रहे हैं। अय्यर लगातार चौथे नंबर पर टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा काम कर रहे हैं। फिर भी उन्हें मौका नहीं मिलना हैरान कर रहा है।

गौतम गंभीर से पूछा क्यों नहीं चुने गए श्रेयस अय्यर

इसी बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के सेलेक्शन ना होने के सवाल को सुनने तक को राजी नहीं हैं। हम ये ऐसे ही नहीं कह रहे हैं बल्कि उन्हें इस होनहार खिलाड़ी के इंग्लैंड दौरे पर ना चुने जाने को लेकर सवाल किया तो गंभीर ने रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी। गंभीर ने इसे लेकर काफी हैरान करने वाला जवाब दिया है।

गंभीर ने पत्रकार को कह दिया- मैं सेलेक्टर नहीं हूं

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गौतम गंभीर को पत्रकारों से कुछ सवाल पूछे। जिसमें एक रिपोर्टर ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से जुड़ा सवाल कर ही लिया। उस रिपोर्टर ने गंभीर से पूछा कि, "श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड दौरे के लिए क्यों नहीं चुना गया?" इस पर हेड कोच गौतम गंभीर ने जवाब किया कि "मैं सेलेक्टर नहीं हूँ।" उन्होंने एक झटके में उस पत्रकार को अय्यर के सेलेक्शन के सवाल पर चुप करा दिया।

Also Read- IPL 2025 छोड़ दूसरी टीम में शामिल हुए ये 3 खिलाड़ी, अब यहां खेलते हुए आएंगे नजर