IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को आउट किया जिसके बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
जब हार्दिक पंड्या की गेंद पर रिंकू सिंह ने किया साहिबजादा को आउट, कोच गौतम गंभीर का जोश हुआ हाई; VIDEO
IND vs PAK, Sahibzada Farhan wicket: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला कोलंबो में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह पाकिस्तान पर भारत की 8वीं जीत रही।
फैंस को इस मुकाबले में करीबी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन मैदान पर तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साहिबज़ादा फरहान के आउट होने के बाद गौतम गंभीर आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाते दिख रहे हैं।
IND vs PAK: गौतम गंभीर का आक्रामक जश्न हुआ वायरल
पारी के पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर साहिबज़ादा फरहान को पवेलियन भेज दिया। उनके आउट होते ही डगआउट में मौजूद गौतम गंभीर का आक्रामक रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
“Very well done, Rinku(@rinkusingh235) Bhai. You opened your account and did your duty for India. pic.twitter.com/1mTjBpDGE1
— Aligarh Muslim University™ (@theamupage) February 15, 2026
भारत ने बनाए थे 175 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही, लेकिन ईशान किशन ने पारी को संभाला। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अन्य बल्लेबाजों के योगदान से भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ाई
175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। भारतीय गेंदबाजों के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 61 रन से जीत लिया।
ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच
स्लो ट्रैक पर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 77 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी पारी ने भारत की जीत की नींव रखी। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में ये पारी खेली थी जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट