टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान देते हुए इस सफलता का श्रेय राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को दिया।
T20 World Cup का खिताब जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को दिया श्रेय, कही दिल छू लेने वाली बात
Table of Contents
Gautam Gambhir gives credit after T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया में अपना दबदबा साबित कर दिया। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम और उसके हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों की जमकर तारीफ हो रही है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसमें कोचिंग स्टाफ की भूमिका भी काफी अहम रही।
हालांकि इस ऐतिहासिक जीत के बाद जब गौतम गंभीर मीडिया के सामने आए तो उन्होंने इस सफलता का श्रेय खुद तक सीमित नहीं रखा। गंभीर ने खुलकर अपने सीनियर खिलाड़ियों और भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की तारीफ की और कहा कि आज भारतीय क्रिकेट जिस मजबूत स्थिति में है, उसमें कई लोगों की मेहनत शामिल है।
T20 World Cup: राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित की जीत
फाइनल (T20 World Cup 2026) में जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे गौतम गंभीर ने सबसे पहले भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रॉफी का असली श्रेय इन दोनों को भी जाता है जिन्होंने लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की मजबूत नींव तैयार की।
Gautam Gambhir said, " I want to dedicate this T20 World Cup to Rahul Dravid and VVS Laxman. What Rahul Bhai has done for Indian cricket. VVS for how he has been leading the CoE".#INDvsNZ pic.twitter.com/Psm1kRRQjv
— Khan (@ccricket713) March 9, 2026
गंभीर ने कहा, “सबसे पहले मुझे लगता है कि यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और फिर वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करनी चाहिए। राहुल ने भारतीय क्रिकेट को जिस शानदार स्थिति में पहुंचाया है, उसके लिए हमें उनका धन्यवाद करना चाहिए।”
T20 World Cup: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भूमिका पर भी बोले गंभीर
गंभीर ने वीवीएस लक्ष्मण की तारीफ करते हुए कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भारतीय क्रिकेट के लिए एक मजबूत पाइपलाइन की तरह काम कर रहा है। यहां से लगातार नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं, जो भविष्य में भारतीय टीम को मजबूती देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि कई बार खिलाड़ियों की तैयारी और उनकी ग्रूमिंग पर्दे के पीछे होती है, लेकिन उसका असर मैदान पर साफ दिखाई देता है। लक्ष्मण और उनकी टीम ने इसी दिशा में शानदार काम किया है।

T20 World Cup: चयन समिति और अजित अगरकर की भी सराहना
भारतीय टीम के हेड कोच ने चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं को कई बार आलोचना का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगरकर ने ईमानदारी से टीम के हित में फैसले लिए हैं। गंभीर ने कहा कि कई बार कुछ फैसले मुश्किल होते हैं, लेकिन टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं। उन्होंने माना कि चयन समिति ने टीम को संतुलित बनाने में अहम भूमिका निभाई है।