टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने बड़ा फैसला लेते हुए विश्व विजेता को नया कोच बनाया है।
T20 World Cup 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जयसूर्या ने छोड़ा पद, वर्ल्ड कप विजेता ने संभाली कमान
Srilanka changed coach after T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 का समापन हो चुका है, लेकिन मेजबान श्रीलंका के लिए यह टूर्नामेंट उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की उम्मीद के साथ उतरी श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और निराशाजनक अभियान के साथ उसका सफर समाप्त हो गया।
इस टूर्नामेंट (T20 World Cup) में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए टीम के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने टीम में नए सिरे से बदलाव करते हुए अनुभवी कोच गैरी कर्स्टन को श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा कर दी है।
T20 World Cup: कर्स्टन को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
श्रीलंका क्रिकेट ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि गैरी कर्स्टन का कार्यकाल 15 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 14 अप्रैल 2028 तक रहेगा। बोर्ड के मुताबिक कर्स्टन का मुख्य लक्ष्य टीम को आने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए तैयार करना होगा, खासकर आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप के लिए।

यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट का मानना है कि कर्स्टन के अनुभव और रणनीतिक सोच से टीम के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा और टीम एक बार फिर बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धी बन सकेगी।
T20 World Cup: कर्स्टन के पास कोचिंग का अपार अनुभव
58 वर्षीय गैरी कर्स्टन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बेहद अनुभवी कोच माने जाते हैं। उन्होंने 2008 से 2011 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में काम किया था। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2011 में ऐतिहासिक वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम किया था।
भारत के बाद कर्स्टन 2011 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच भी रहे। उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और तीनों प्रारूपों में दुनिया की नंबर-1 टीम बनने का गौरव हासिल किया।

T20 World Cup: भारत को जिता चुके हैं विश्व कप
अगर कर्स्टन के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह एक शानदार बल्लेबाज भी रहे हैं। उन्होंने 221 फर्स्ट क्लास मैचों में 16,670 रन बनाए, जबकि 294 लिस्ट-ए मुकाबलों में 36.58 की औसत से 9,586 रन अपने नाम किए। कोच के रूप में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि भारत को 2011 वनडे विश्व कप जिताना रही है। यही कारण है कि उन्हें आधुनिक दौर के सबसे सफल और सम्मानित कोचों में गिना जाता है।
T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका के साथ भी किया शानदार काम
गैरी कर्स्टन ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ भी बेहतरीन काम किया। उनके मार्गदर्शन में साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका तीनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बनी थी। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने बयान में कहा कि नए हेड कोच की नियुक्ति राष्ट्रीय हाई परफॉर्मेंस सेंटर के ढांचे को मजबूत करने और टीम को भविष्य के लिए तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है। हाल ही में कर्स्टन आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान क्रिकेट नामीबिया के साथ एक कंसल्टेंट के तौर पर भी जुड़े हुए थे।