मिशन एशिया कप के लिए टीम इंडिया तैयार! दुबई लैंड हुई सूर्यकुमार यादव की पलटन, इस दिन से शुरू करेंगे प्रैक्टिस; VIDEO

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 की तैयारियों के लिए दुबई में अपना जमावड़ा शुरू कर दिया है। इस बार कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम अलग रणनीति के साथ दुबई पहुंची है।

iconPublished: 05 Sep 2025, 10:12 AM
iconUpdated: 05 Sep 2025, 10:17 AM

Indian Cricketer Land Dubai: एशिया कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और मौजूदा चैंपियन भारत ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस बार परंपरा से हटकर दुबई रवाना हुई है। सामान्य तौर पर टूर्नामेंट से पहले पूरी टीम मुंबई में इकट्ठा होती है, लेकिन इस बार खिलाड़ी अलग-अलग बैचों में सीधे दुबई पहुंच रहे हैं और वहीं टीम से जुड़ रहे हैं।

स्पोर्ट्स यारी ने अब तक दुबई एयरपोर्ट पर उतरे खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव वीडियो शेयर किया है। ये खिलाड़ी गुरुवार को अलग-अलग एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हुए। इसमें हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरते हुए दिखाई दिए थे।

अलग-अलग खेमों में पहुंची टीम इंडिया

स्पोर्ट्स यारी ने एक वीडियो शेयर किया है। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए जिसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर दुबई एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें बैटिंग कोच सितांशु कोटक, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या दुबई एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं।

इस बीच, स्पोर्ट्स यारी ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें कुलदीप यादव के साथ एक और ग्रुप नजर आ रहा है। इसमें कुलदीप के अलावा, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और हर्षित राणा दुबई एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं। संजू सैमसन शुक्रवार को ही दुबई पहुंच गए थे। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुबई की एक तस्वीर भी शेयर की थी। बता दें कि अब तक खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मिलाकर 10 सदस्य दुबई पहुंच चुके हैं।

Asia Cup 2025 के लिए प्रैक्टिस कब शुरू होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए सभी 15 सदस्यीय खिलाड़ी दुबई में इकट्ठा होंगे। सभी खिलाड़ी शुक्रवार तक दुबई पहुंच जाएंगे। इसके बाद, टीम शनिवार से प्रैक्टिस शुरू करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टीम इंडिया दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में प्रैक्टिस करेगी।

भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल।

Read More Here:

एशिया कप 2025 से पहले इन 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई गौतम गंभीर की टेंशन! शुभमन गिल-शिवम दुबे का कटेगा प्लेइंग XI से पत्ता?

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने खेले हैं इंटरनेशनल टूर्नामेंट? एशिया कप 2025 स्क्वॉड अनाउंसमेंट से पहले देखें पूरी लिस्ट

Follow Us Google News