'गोली मार देनी चाहिए...' टी20 विश्व कप में शर्मनाक हार के बाद बांग्लादेश में भी कटी पाकिस्तान की नाक, पूर्व क्रिकेटर ने उगला जहर

Pakistan Team: ढाका में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 31वें ओवर में ही 114 रन ढेर हो गई। पाकिस्तान की हार के बाद से पूर्व क्रिकेटर बासित अली बुरी तरह भड़क गए और टीम के साथ-साथ PCB को भी लताड़ लगाई।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 12 Mar 2026, 06:02 PM
iconUpdated: 12 Mar 2026, 06:11 PM

Pakistan Team: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

ढाका में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 31वें ओवर में ही 114 रन ढेर हो गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 15.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की हार के बाद से पूर्व क्रिकेटर बासित अली बुरी तरह भड़क गए और टीम के साथ-साथ PCB को भी लताड़ लगाई।

Pakistan के खिलाड़ियों पर भड़के बासित अली

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में शर्मनाक हार के बाद बासित अली ने एक शो पर पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बासित ने कहा,

“सबसे पहले तो उस आदमी को गोली मार देनी चाहिए, जिन्होंने बोला 10 ओवर में कम से कम 60 रन बनाने हैं। उन्होंने खुद कभी ग्राउंड पर क्रिकेट तो खेला नहीं। बस एक कागज पर प्लान बनाकर खिलाड़ियों को दे देते हैं।” उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि, “क्या टीम मैनेजमेंट को दिखता है कि बांग्लादेश की क्या परिस्थितियां हैं? यहां तक कि भारत की टीम भी यहां हार चुकी है।”

PCB पर भी निकाली भड़ास

युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बहस पर भी बासित अली ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि, “पहले तो यह कहना बंद करना होगा कि युवाओं को समय चाहिए। दुनिया भर में जब युवा खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में आते हैं तो वे तैयार होकर आते हैं और तुरंत प्रभाव छोड़ते हैं। हमारे खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि यह कोई लोकल क्लब का मैदान नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल टेस्ट वेन्यू है।” साथ ही उन्होंने टीम के दो मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों पर तंज कसते हुए कहा कि जो खुद को मिडिल ऑर्डर का बेस्ट बल्लेबाज बताते थे, उनका प्रदर्शन सबने पहले वनडे में देख लिया।

Pakistan Cricket Team
Pakistan Cricket team

बांग्लादेश ने Pakistan को हराया

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा भी कुछ खास नहीं कर पाए। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से 4 युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था।

टीम की हालत इतनी खराब थी कि एक समय स्कोर 82 रन पर 9 विकेट हो गया था। हालांकि, आखिर में फहीम अशरफ ने 37 रन की पारी खेलकर टीम को 114 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में बांग्लादेश ने आसानी से लक्ष्य को हासिल करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Read More: T20 World Cup खत्म होते ही वेस्टइंडीज क्रिकेट में आया भूचाल, मैच फिक्सिंग मामले में ICC ने लिया सख्त एक्शन

IPL 2026: आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों का कब आएगा शेड्यूल? BCCI ने शेयर किया बड़ा अपडेट

सूर्यकुमार यादव ने जब जब सुपर-8 में अक्षर पटेल को किया था टीम से ड्रॉप, गुस्से से आग-बबूला हो उठे थे 'बापू'; बताया पूरा किस्सा