'भारत मेरी मातृभूमि...', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारतीय नागरिकता लेने पर भी दिया बड़ा बयान!

Danish Kaneria: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने भारतीय नागरिकता लेने के बारे में बड़ा बयान दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत उनकी मातृभूमि है।

iconPublished: 04 Oct 2025, 08:23 PM
iconUpdated: 04 Oct 2025, 08:26 PM

Danish Kaneria On Indian Citizenship: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें अक्सर पाकिस्तान के खिलाफ और भारत के पक्ष में बोलते हुए सुना जाता है। अब कनेरिया ने कहा कि भारत उनकी मातृभूमि है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय नागरिकता पर भी बड़ा बयान दिया है।

कनेरिया ने साफ कर दिया है कि वह भारत की नागरिकता नहीं लेना चाहते हैं। आए दिन उन पर ऐसे आरोप लगते थे जिसमें कहा जाता था कि कनेरिया भारत की नागरिकता लेने के लिए इस तरह की बातें करते थे।

क्या बोले Danish Kaneria?

दानिश कनेरिया ने एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लेकर बात की। पूर्व पाक स्पिनर ने कहा कि पाकिस्तान उनकी जन्मभूमि है, लेकिन भारत उनकी मातृभूमि है। वहीं कनेरिया ने पाकिस्तान में उनके साथ हुए भेदभाव के बारे में भी बात की।

Danish Kaneria

अपनी पोस्ट में कनेरिया ने लिखा, "हाल ही में, मैंने कई लोगों को मुझसे सवाल करते देखा कि मैं पाकिस्तान के बारे में क्यों नहीं बोलता, भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी क्यों करता हूं? कुछ तो यह भी आरोप लगा रहे हैं कि मैं यह सब भारतीय नागरिकता के लिए करता हूं। मुझे लगता है कि सच्चाई बताना जरूरी है।"

उन्होंने आगे लिखा, "पाकिस्तान और उसके लोगों से मुझे बहुत कुछ मिला है, खासकर आवाम का प्यार। लेकिन उस प्यार के साथ-साथ मुझे पाकिस्तानी अधिकारियों और पीसीबी से गहरे भेदभाव का भी सामना करना पड़ा, जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश भी शामिल है।"

भारतीय नागरिकता पर क्या बोले? (Danish Kaneria)

आगे भारतीय नागरिकता पर बात करते हुए कनेरिया ने लिखा, "भारत और उसकी नागरिकता के बारे में, मुझे साफ कर देना चाहिए। पाकिस्तान मेरी जन्मभूमि हो सकती है, लेकिन भारत जो मेरे पूर्वजों की जगह है, मेरी मातृभूमि है। मेरे लिए भारत एक मंदिर है। फिलहाल मेरा भारत की नागरिकता लेने का कोई प्लान नहीं है। भविष्य में अगर मेरे जैसा कोई यह करता है, तो CAA हमारे जैसे लोगों के लिए है।"

धर्म के लिए खड़ा रहूंगा (Danish Kaneria)

उन्होंने आगे लिखा, "इसलिए, जो लोग दावा करते हैं कि मेरे शब्द या काम नागरिकता की इच्छा से प्रेरित हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। मैं धर्म के लिए खड़ा रहूंगा और उन एंटी-नेशनल और छद्म धर्मनिरपेक्षतावादियों को बेनकाब करता रहूंगा जो हमारे लोकाचार को नुकसान पहुंचा रहे हैं और हमारे समाज को बाटने की कोशिश कर रहे हैं।"

Read more: Rohit Sharma: रोहित शर्मा वनडे कप्तानी से खुद हटे या 'जबरदस्ती' हटाया गया? सिलेक्टर ने दिया बड़ा हिंट

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास? खबर जानकर चौंक जाएंगे आप