IND vs PAK मैच से पहले ही पाकिस्तानियों का सरेंडर! अल्लाह ताला से कर रहे बारिश की दुआ; क्या है पूरा मामला?

IND vs PAK, Basit Ali VIDEO: भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने अभी से सरेंडर कर दिया है। बासित अली का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा है जिसमें वो अल्ला ताला से बारिश की भीख मांग रहे हैं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 15 Feb 2026, 02:42 PM
iconUpdated: 15 Feb 2026, 11:34 PM

IND vs PAK: 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले के लिए दोनों देश के फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं। फैंस की खुशी में कोलंबो का मौसम बहुत बड़ा रोड़ा बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार से कोलंबो में 15 फरवरी की शाम को बारिश की आशंका है।

भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने अभी से सरेंडर कर दिया है। बासित अली का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा है जिसमें वो अल्ला ताला से बारिश की भीख मांग रहे हैं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

IND vs PAK: क्या बोले बासित अली?

एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर पूर्व पाकिस्तान के खिलाड़ी बासित अली ने अजीबोगरीब डिमांड की है, जिससे उनके साथ पैनल पर बैठे अन्य लोग भी सहमत नहीं थे। बासित अली कहते हैं कि, 'मेरी तो दुआ है अल्ला ताला बारिश करा दे।' इसके बाद उनसे होस्ट पूछते हैं कि वो क्यों ऐसा चाहते हैं। इसपर बासित अली कहते हैं कि दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by ASports (@asportstv.pk)

IND vs PAK मैच पर बारिश का साया

इस बयान से साफ पता चल रहा है कि बासित भारत से डर रहे हैं। बता दें कि बासित अली ने अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट और 50 वनडे मुकाबले खेले हैं। श्रीलंका के मौसम विभाग ने पहले ही भविष्‍यवाणी कर दी है कि रविवार को बारिश होगी। इससे भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मैच में खलल पड़ सकती है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। मौसम वेबसाइट AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

IND vs PAK Colombo Weather Report India vs Pakistan Match can Rain Interrupt T20 World Cup 2026
IND vs PAK Rain Can Interrupt

IND vs PAK: भारत का पलड़ा भारी

पिछले कुछ सालों में भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान को डॉमिनेट भी किया है। पाकिस्तान ने भारत से आखिरी मैच एशिया कप 2022 में जीता था। उसके बाद से पाकिस्तान एशिया कप हो या कोई आईसीसी इवेंट हो... भारत को हराने में नाकाम रहा है। पिछले साल (2025) के एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 3 बार हराया था।

दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक हैं अजेय

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक अच्छे और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं। हालांकि, आज के मुकाबले के बाद भारत या पाकिस्तान में से किसी एक टीम का विजयरथ रुक जाएगा।

Read More: IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा का कितना वजन हुआ कम?

IND vs PAK: उस्मान तारिक से निपटने की टीम इंडिया ने बनाई खास रणनीति, सामने आया VIDEO