Ahmed Shehzad Fires on PSL: पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL को लेकर हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने बड़ी बात बोल दी या यूं कहें कि उन्होंने इस लीग की धज्जियां उड़ा डाली।
'रिटायर्ड खिलाड़ियों की लीग...' IPL से PSL की तुलना पर क्या बोले अहमद शहजाद? मिनटों में उड़ा डाली धज्जियां
Table of Contents
Ahmed Shehzad Fires on PSL: भारत में 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होनी है तो वहीं पाकिस्तान में भी 26 मार्च से पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग खेला जाएगा। जब ये दोनों लीग शुरू हुई थी तो इनका मकसद युवा खिलाड़ियों को देना था। आईपीएल में तो अब भी ये परंपरा कायम है लेकिन पीएसएल का हाल-बेहाल हो चुका है।
पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL को लेकर हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने बड़ी बात बोल दी या यूं कहें कि उन्होंने इस लीग की धज्जियां उड़ा डाली। अहमद शहजाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो PSL और IPL की तुलना पर भड़कते नजर आए।
PSL रिटायर्ड खिलाड़ियों का खेल: Ahmed Shehzad
पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर अहमद शहजाद ने कहा, “इसके पीछे एक कारण है कि क्यों पाकिस्तान सुपर लीग से बेहतर आईपीएल है। उनके पास कई सुपरस्टार खिलाड़ी हैं जो कि लीग को देखने लायक बनाते हैं। जबकि, पाकिस्तान सुपर लीग में रिटायर्ड खिलाड़ियों और कमेंटेटर को खिलाया जाता है। पीएसएल में इन्हें सुपरस्टार बनाया जाता है जिससे ये लीग कॉम्पिटिटिव नहीं हो पाती है।”
Ahmed Shehzad said 🗣️
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) March 19, 2026
"There's a reason why IPL is better than PSL. They've got many superstars in their league who make the league competitive. Meanwhile PSL hires retired players and commentators and makes them superstars."
I totally agree with Shehzadpic.twitter.com/dEJxhojDKK
क्या बोले Ahmed Shehzad?
आईपीएल पर नजर डालें तो हर साल नए खिलाड़ियों के नाम सामने आते हैं जो कि आगामी दिनों में भारतीय क्रिकेट की बागडोर संभालते हैं। अहमद शहजाद कहते हैं, “वो ये मानने के लिए तैयार भी नहीं है। वो लोग आज भी ब्लेम गेम ही खेलते हैं। उनका ईगो ही सबसे बड़ा हो गया है।”

डेविड वॉर्नर पर भी बोला हमला
पाकिस्तान सुपर लीग में हर बार ऐसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं जिन्हें आईपीएल में कोई भी खरीददार नहीं मिल पाता है। हर साल की तरह इस बार भी लीग में यही देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में इस बार डेविड वॉर्नर को किसी भी टीम ने भाव नहीं दिया तो वो पाकिस्तान में खेलने उतरेंगे। इससे पहले तक जब भी वो आईपीएल में होते थे तो पीएसएल की तरफ देखते भी नहीं थे।
Read More: IPL 2026 से पहले इन दो टीमों ने बदल डाले कप्तान, देखें पूरे 10 कप्तानों की लिस्ट