T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 2017 में तोड़ा था करोड़ो भारतीय का दिल

Sarfaraz Ahmed Retirement: सरफराज अहमद ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 54 टेस्ट, 117 ODI और 61 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और अब क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 15 Mar 2026, 05:06 PM
iconUpdated: 15 Mar 2026, 05:17 PM

Sarfaraz Ahmed Retirement: पाकिस्तान क्रिकेट के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। करीब दो दशक तक पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करने वाले सरफराज के इस फैसले के साथ ही एक शानदार करियर का अंत हो गया।

कराची में जन्मे सरफराज अहमद ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 54 टेस्ट, 117 ODI और 61 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 6164 रन निकले, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे। विकेटकीपिंग में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने स्टंप के पीछे 315 कैच लपके और 56 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया।

Sarfaraz Ahmed की सफल कप्तानी

सरफराज अहमद ने पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए तीनों फॉर्मेट में कुल 100 इंटरनेशनल मैचों में टीम का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान T20I रैंकिंग में नंबर-1 बना। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने T20I में लगातार 11 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और 6 बार विपक्षी टीमों का क्लीन स्वीप किया।

Sarfaraz Ahmed ने लिया संन्यास

सरफराज ने संन्यास का एलान करते हुए कहा, "पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरा जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा। 2006 में मैंने टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई और फिर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। पाकिस्तान की जर्सी में बिताया गया हर पल मेरे लिए खास रहा। पाकिस्तान की कप्तानी करना मेरे सपने का सच होने जैसा था। मेरी हमेशा यही कोशिश रही कि मैं निडर क्रिकेट खेलूं और टीम को एकजुट करने की कोशिश की।"

Sarfaraz Khan Retirement
Sarfaraz Ahmed Retirement

अहमद ने आगे कहा, "बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, हसन अली और अन्य खिलाड़ियों को अपनी कप्तानी में मैच विनर बनते हुए देखा। ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इतने सालों तक मेरे ऊपर भरोसा दिखाया। पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा ही मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। मैं हर संभव इस खेल का समर्थन करता रहूंगा।"

Sarfaraz Ahmed ने जीती दो ICC ट्रॉफियां

सरफराज ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी। उन्होंने 2006 में श्रीलंका में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत को मात दी थी। इसके बाद 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी कोई भी भारतीय फैंस नहीं भूल सकता है। सरफराज की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने टीम इंडिया को इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 180 रनों से हराया था।

Read More: Suryakumar Yadav के घर में गूंजने वाली है किलकारी, मां बनने वाली हैं देविशा शेट्टी; बेबी शावर का VIDEO आया सामने

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका ने मात्र 11 दिनों में ही न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का लिया बदला, पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से रौंदा

विश्व विजेता बनने के बाद हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका के साथ दिखे लॉन्ग ड्राइव पर, कार की कीमत उड़ा देगी होश!