R P Singh Son: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह के बेटे हैरी सिंह ने इंग्लैंड की सरजमीं पर अपने करियर की पहली फिफ्टी लगाई।
आरपी सिंह के बेटे ने इंग्लैंड की सरजमीं पर जड़ा दमदार अर्धशतक, इस टीम के खिलाफ बल्ले से उगली आग

R P Singh Son Half Century: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह के बेटे हैरी सिंह ने इंग्लैंड की सरजमीं पर खेलते हुए दमदार अर्धशतक जड़ दिया। हैरी इंग्लैंड में लैंकशायर के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने वनडे कप में शुक्रवार को ससेक्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कमाल किया।
होवा ग्राउंड पर ससेक्स के खिलाफ मुकाबले में हैरी ने 61 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक 121.31 का रहा। हालांकि मुकाबले में ससेक्स ने 3 गेंद बाकी रहते 1 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस लिहाज से हैरी का अर्धशतक टीम के काम नहीं आ सका।

पिता R P Singh ने भारत के लिए खेला वनडे क्रिकेट
बता दें कि हैरी सिंह कि पिता रुद्र प्रताप सिंह ने भारत के लिए 1986 में 2 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 1 विकेट चटकाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों वनडे मैच खेले। हालांकि इसके बाद उन्हें दोबारा टीम इंडिया में कभी मौका नहीं मिल सका।
हैरी ने जड़ा पहला अर्धशतक
अगर हैरी सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक लैंकशायर-2 के लिए 2 फर्स्ट क्लास मैच खेल लिए हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 42 रन स्कोर किए। इस दौरान उनका हाई स्कोर 31 रनों का रहा।
Special knock for Singhy! ✨
— Lancashire Cricket (@lancscricket) August 15, 2025
A first Lancashire half-century for Harry Singh.
🌹 #RedRoseTogether pic.twitter.com/fzXGC6HvY3
इसके अलावा उन्होंने लैंकशायर के लिए अब तक 10 लिस्ट-ए मैच भी खेल लिए हैं, जिनकी 10 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 19.70 की औसत से 197 रन स्कोर किए, जिसमें उनका हाई स्कोर 74 रनों का रहा। यह उनके करियर की पहली फिफ्टी भी रही।
भारत में नहीं खेला क्रिकेट
गौर करने वाली बात यह भी है कि हैरी सिंह ने भारत के लिए किसी भी लेवल पर कोई क्रिकेट नहीं खेला। उन्होंने लैंकशायर के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। इस लिहाज से वह शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड टीम में जगह हासिल कर सकते हैं।
Read more: इंस्पिरेशन से लेकर अपने कमबैक तक, करुण नायर ने SPORTS YAARI को बताए अंदर के राज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान का निधन, सिडनी में ली आखिरी सांस