Women's World Cup 2025: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय अंडर-15 टीम के ऑलराउंडर और त्रिपुरा के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश बैनिक (Rajesh Banik) का शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे 40 वर्ष के थे।
विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट सदमे में! 40 वर्षीय ऑलराउंडर की सड़क हादसे में मौत
Rajesh Banik Died in a Road Accident: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 फाइनल से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। पूर्व भारतीय अंडर-15 क्रिकेटर और त्रिपुरा के ऑलराउंडर राजेश बैनिक की शुक्रवार, 31 अक्टूबर रात पश्चिम त्रिपुरा के आनंदनगर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो 40 वर्ष के थे।
आपको बता दें कि विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगी। मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
40 की उम्र में दुर्भाग्यपूर्ण निधन
राजेश बैनिक (Rajesh Banik) मोटरसाइकिल पर सवार थे जब ये दुर्घटनाग्रस्त हुई। उन्हें गंभीर हालत में अगरतला स्थित जीबीपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैनिक अपनी मां के साथ रहते थे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे थे। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
Former U19 Cricketer from Tripura Rajesh Banik has passed away due to road accident at anandnagar,west Tripura
— cricmawa (@cricmawa) November 1, 2025
Om Shanti pic.twitter.com/fRb2kAUK0q
पठान-रायडू के साथ खेले थे राजेश
अगरतला में जन्मे राजेश बैनिक (Rajesh Banik) को त्रिपुरा के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिना जाता था। उन्होंने 2002-03 में त्रिपुरा के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया। वो एक भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और एक प्रभावशाली लेग ब्रेक गेंदबाज थे।
राजेश बैनिक के करियर का सबसे बड़ा पल तब आया जब उन्हें साल 2000 में भारतीय अंडर-15 टीम में चुना गया। इस दौरान उन्होंने भविष्य के भारतीय सितारों इरफान पठान और अंबाती रायडू के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। बनिक त्रिपुरा की उस टीम के कप्तान भी रहे, जो 2016-17 रणजी सीजन में पहली बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।
Rajesh Banik ने संन्यास के बाद भी दी सेवा
फर्स्ट क्लास सहित 70 से अधिक घरेलू मैचों में हिस्सा लेने के बाद, राजेश बैनिक ने संन्यास लेकर भी क्रिकेट की सेवा जारी रखी। वो त्रिपुरा की अंडर-16 चयन समिति के सदस्य थे और उभरते खिलाड़ियों के लिए एक मार्गदर्शक माने जाते थे। उनके निधन से त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) सदमे में है। टीसीए सचिव सुबराता डे ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "हमने एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर और समर्पित चयनकर्ता को खो दिया है।"
Read More Here:
45 वर्षीय रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा, इमोशनल पोस्ट के साथ खत्म किया 22 साल का सफर