कोलकाता में दिखा फिन एलेन का विस्फोटक अवतार, 33 गेंदों में जड़ा टी20 विश्वकप का सबसे तेज शतक, उड़ाए 10 चौके और 8 छक्के

न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वे टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

iconPublished: 04 Mar 2026, 10:50 PM
iconUpdated: 04 Mar 2026, 11:01 PM

Fin Allen fastest century in T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में क्रिकेट फैंस को एक ऐतिहासिक पारी देखने को मिली। न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलेन ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की पूरी रणनीति को ध्वस्त कर दिया।

सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में एलेन ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। एलेन की यह पारी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गई है।

टी20 वर्ल्ड कप का Fin Allen ने जड़ा सबसे तेज शतक

फिन एलेन (Fin Allen) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 33 गेंदों में शतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक बन गया है। एलेन ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और अफ्रीकी गेंदबाजों को किसी भी तरह की वापसी का मौका नहीं दिया।

Finn Allen bashed 100* off just 33 balls, New Zealand vs South Africa, T20 World Cup, 1st semi-final, Kolkata, March 4, 2026

टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच सबसे तेज टी20I शतक

फिन एलेन (Fin Allen) की यह पारी इसलिए भी खास बन गई क्योंकि यह दो फुल मेंबर (टेस्ट खेलने वाले) देशों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ इतनी तेज गति से शतक बनाना एलेन की निडर बल्लेबाजी और शानदार फॉर्म को दर्शाता है। उन्होंने साबित कर दिया कि जब वह अपनी लय में होते हैं तो किसी भी गेंदबाज के लिए उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

Finn Allen went hard early in the powerplay, Sri Lanka vs New Zealand, Men's T20 World Cup 2026, Colombo, February 25, 2026

न्यूजीलैंड की 9 विकेट से धमाकेदार जीत

फिन एलेन (Fin Allen) के विस्फोटक शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने 170 रनों के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। कीवी टीम ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली।

Read More: IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतते ही विश्व विजेता का खिताब होगा अपना! ये आंकड़े कर देंगे हैरान