यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे के बीच लड़ाई! रोहित शर्मा ने सुलझाया मामला; समझें पूरा वाक्या

Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2025 के दौरान यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे के बीच टकराव की खबरें सामने आईं। जायसवाल ने मुंबई टीम छोड़कर गोवा जाने का फैसला किया था, लेकिन रोहित शर्मा के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

iconPublished: 07 Aug 2025, 08:26 PM

Yashasvi Jaiswal Fight: मुंबई क्रिकेट का माहौल उस वक्त गरमा गया जब आईपीएल 2025 के दौरान खबर आई कि यशस्वी जायसवाल मुंबई रणजी टीम छोड़कर गोवा जाने का मन बना चुके हैं। इतना ही नहीं, मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने उन्हें एनओसी भी दे दी थी।

लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) ने अचानक अपना फैसला पलट दिया और इसके पीछे नाम सामने आया रोहित शर्मा का। ताजा खबरों के अनुसार वे अगले सीजन से पहले मुंबई की टीम को छोड़ कर नहीं

क्या हुआ Yashasvi Jaiswal और रहाणे के बीच?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के बीच अनबन हो गई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि जायसवाल ने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया और गोवा की रणजी टीम से जुड़ने की तैयारी कर ली। लेकिन जैसे ही यह बात रोहित शर्मा तक पहुंची, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस मामले में दखल दिया।

Yashasvi Jaiswal vs Ajinkya Rahane 'Civil War' Forced 23-Year-Old To Make Goa Switch? Report Makes Huge Claim - myKhel

रोहित शर्मा की सुलह की भूमिका

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) को फोन कर समझाया कि अपने करियर के इस अहम मोड़ पर टीम बदलना समझदारी नहीं है। उन्होंने यशस्वी को याद दिलाया कि मुंबई क्रिकेट ने ही उन्हें वो मंच दिया जिस पर खड़े होकर उन्होंने पहले भारत के लिए अंडर-19 खेला, फिर रणजी, और फिर टीम इंडिया तक का सफर तय किया।

रोहित शर्मा ने आखिर कैसे Yashasvi Jaiswal की टीम में कराई वापसी? दिलचस्‍प किस्‍से का हुआ खुलासा - Rohit Sharma stopped Yashasvi Jaiswal to move from Mumbai to Goa in domestic cricket

MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने भी इस बात की पुष्टि की कि रोहित शर्मा ने सिर्फ यशस्वी से बात ही नहीं की, बल्कि अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर पूरे मसले को शांतिपूर्वक सुलझाया। उन्होंने कहा “रोहित ने यशस्वी को बताया कि मुंबई जैसी टीम के लिए खेलना गर्व की बात है, जिसने 42 बार रणजी ट्रॉफी जीती है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यशस्वी को भारत के लिए खेलने का मौका मुंबई की वजह से मिला है।"

यशस्वी ने वापस ली गोवा जाने की अर्जी

इस बातचीत के बाद, यशस्वी ने MCA को एक ईमेल भेजकर गोवा जाने की अर्जी वापस लेने की बात कही। MCA ने भी उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि अप्रैल में यशस्वी ने अपने परिवार के साथ गोवा शिफ्ट होने की योजना का हवाला देते हुए एनओसी मांगी थी।

Read more: 42 महीने का बैन समाप्त, टेस्ट क्रिकेटर की 39 साल में वापसी; हो गया इमोशनल

THE GREAT KHALI EXCLUSIVE INTERVIEW: जब पहली बार विराट कोहली से मिले थे खली, SPORTS YAARI से खास बातचीत में किया खुलासा

Follow Us Google News