पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में फखर जमान बॉल टैंपरिंग विवाद में फंस गए हैं। PCB ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया है।
फखर जमान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया सख्त एक्शन, बॉल टैंपरिंग मामले में लगाया बैन
Fakhar Zaman banned by PCB: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसने पूरे टूर्नामेंट को हिला कर रख दिया है। पाकिस्तान के स्टार ओपनर फखर जमान बॉल टैंपरिंग मामले में फंस गए हैं, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
यह मामला सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में बहस तेज हो गई है। फखर जमान जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर इस तरह के आरोप लगना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भी एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, बोर्ड की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
बॉल टैंपरिंग मामले में PCB का बड़ा फैसला
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दौरान ‘बॉल टेम्परिंग’ यानी गेंद से छेड़छाड़ का मामला 29 मार्च को खेले गए लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के मुकाबले में सामने आया था। इस मैच में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेल रहे फखर जमान पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे।
Is this the moment of ball tampering?
— Khan (@ccricket713) March 29, 2026
Was Fakhar Zaman doing something with the ball? 👀#PSL2026 #LQvKKpic.twitter.com/9e0lSUIknq
मामले की जांच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फखर जमान (Fakhar Zaman) को लेवल-3 का दोषी करार दिया। इसके चलते बोर्ड ने उन्हें दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया है, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
Fakhar Zaman ने आरोपों से किया इनकार
गौर करने वाली बात यह है कि फखर जमान (Fakhar Zaman) ने सुनवाई के दौरान अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए किसी भी तरह की गलत हरकत से इंकार किया।

दो अहम मुकाबलों से बाहर होंगे फखर
PCB के फैसले के बाद अब फखर जमान (Fakhar Zaman) पाकिस्तान सुपर लीग के दो अहम मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह मुल्तान सुल्तान्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले मैचों से बाहर रहेंगे।
मैच के दौरान लगा था 5 रन का जुर्माना
मुकाबले के दौरान जब अंपायरों को गेंद से छेड़छाड़ का शक हुआ, तो तुरंत कार्रवाई करते हुए लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनाल्टी लगा दी गई। साथ ही, ओवर शुरू होने से पहले गेंद को बदल दिया गया।