Harry Brook: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने हार के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने मेजबान टीम की पारी के दौरान संजू सैमसन का कैच टपकार बड़ी गलती की जिन्होंने बाद में अर्धशतक जड़ा और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
IND vs ENG: सेमीफाइनल मुकाबले में कहां अंग्रेजों के हाथों से फिसला मैच? कप्तान हैरी ब्रूक का इंग्लैंड की हार में रहा बड़ा हाथ!
Table of Contents
IND vs ENG, England Captain T20 Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 7 रनों से करारी हार देकर उनका विश्व विजेता बनने का सपना चकनाचूर कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 253 का स्कोर बना दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 रन पीछे रह गई।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने हार के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने मेजबान टीम की पारी के दौरान संजू सैमसन का कैच टपकार बड़ी गलती की जिन्होंने बाद में अर्धशतक जड़ा और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
Harry Brook की गलती से हारा इंग्लैंड?
इस हार के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने कहा, 'हमें लगा था कि फ्रेश पिच होने के कारण शुरुआत में गेंद थोड़ी रुककर आएगी और पहली पारी में स्पिन को भी थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जाहिर तौर पर भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद शानदार बल्लेबाजी की।
Ohhhhh, Harry Brook! 😳
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
Sanju Samson makes the most of the lifeline and sends it into the stands! 🚀
ICC Men’s #T20WorldCup | Semi-final 2 | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/L2OuYBUDbL pic.twitter.com/zOWfIEAdUv
हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों को आज रात और पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए। मैं यह मानता हूं कि मुझसे एक बड़ी गलती हुई, जब मैंने संजू सैमसन का कैच छोड़ दिया। जैसा कि कहा जाता है, कैच मैच जिताते हैं, और दुर्भाग्य से आज फील्डिंग में चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं। आखिरकार इसकी कीमत हमें चुकानी पड़ी।'
Harry Brook said, “I'll hold my hands up and admit I made a big mistake dropping Sanju Samson. We weren't good enough in the field. We misexecuted, and can't afford to do that against world class Indian batters”. pic.twitter.com/iOI7Q8gO7s
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 5, 2026
जैकेब बेथल के बारे में क्या बोले Harry Brook?
हैरी ब्रूक ने जैकेब बेथल की जमकर सराहना की जिन्होंने इंग्लैंड को लगभग अविश्वसनीय जीत दिला दी थी। ब्रूक ने कहा, ‘बेथल बिल्कुल अविश्वसनीय था, वह बहुत पैसे कमाएगा। पहली गेंद से ही उसने रन बनाकर दुनिया को दिखाया कि वह क्या कर सकता है। हमारा टूर्नामेंट अच्छा रहा और हमें इस बात पर बहुत गर्व होना चाहिए कि हमने कैसा खेला। हम पूरे मैच में डटे रहे लेकिन दुर्भाग्य से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा।’
Harry Brook Press Conference
— Sports Yaari (@YaariSports) March 5, 2026
On England’s Fight
* Really proud of the boys. All of them should be proud of themselves.
* We have been a hard team to beat.
* We almost chased down 250.
* Extremely proud of the way the boys stood up tonight.
On Jacob Bethell
* The way Bethell… pic.twitter.com/QFt4GBpCh7
IND vs ENG: भारत ने रचा इतिहास
भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम जैकब बेथल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। सैमसन ने इससे पहले 15 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंद में 7 छक्कों और 8 चौकों से 89 रन की पारी खेली जिससे भारत ने 7 विकेट पर 253 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है।
IND vs ENG: सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के साथ टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे
IND vs ENG: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में 253 रन बनाकर वानखेड़े में रचा इतिहास, टूटे 2 बड़े रिकॉर्ड