Harry Brook: आमतौर पर नंबर-4 या 5 पर बैटिंग करने वाले हैरी ब्रूक जब अचानक से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए तो इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि ये फैसला टीम के हित में रहा। आइए जानते हैं किसके कहने पर हैरी ब्रूक इस पोजिशन पर बैटिंग करने आए।
किसके कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने उतरे अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक? जड़ डाला दमदार शतक
Table of Contents
Harry Brook: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में अंग्रेजों मे पाक टीम का सत्यानाश कर दिया। हैरी ब्रूक के दमदार शतक के बदौलत इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान को दो विकेट से हराने में कामयाब रही।
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान तीसरे नंबर पर उतरे और उन्होंने दमदार शतकीय पारी खेली। आमतौर पर नंबर-4 या 5 पर बैटिंग करने वाले हैरी ब्रूक जब अचानक से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए तो इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि ये फैसला टीम के हित में रहा। आइए जानते हैं किसके कहने पर हैरी ब्रूक इस पोजिशन पर बैटिंग करने आए।
किसके कहने पर नंबर 3 पर उतरे Harry Brook?
हैरी ब्रूक ने 165 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए शतकीय पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने हैं। मैच के बाद ब्रूक (Harry Brook) ने खुलासा किया कि यह प्लान और किसी का नहीं बल्कि कोच ब्रेंडन मैकुलम का था। मैकुलम के इस प्लान के दम पर इंग्लैंड ने ना सिर्फ पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल किया।

क्या बोले Harry Brook?
हैरी ब्रूक ने मैच के बाद कहा, “आज सुबह ब्रेंडन मैकुलम ने मुझे नंबर तीन पर बैटिंग करने के बारे में बोला। वही इसके पीछे के मास्टरमाइंड हैं वरना ये जीत हासिल नहीं हो पाती। हम पावरप्ले का थोड़ा और ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहते थे और सब जानते हैं कि मुझे गेम को आगे ले जाने की कोशिश करना पसंद है और मैं पहली बॉल से ही ऐसा करने वाला था। शुक्र है कि ये कामयाब रहा और मैं हमें एक अच्छी शुरुआत मिली।
Against Pakistan, Harry Brook batted above No. 4 for the first time in his T20I career
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 25, 2026
Brendon McCullum inspired the change 🧠 pic.twitter.com/tXQovRx99Q
हैरी ब्रूक ने आगे कहा, 'मैं कुछ समय से इसके बारे में सोच रहा था और ये कुछ ऐसा है जो मैं अपने करियर में आगे बढ़ते हुए करना चाहता हूं, सिर्फ इंग्लैंड और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए ही नहीं। मैं वहां जाकर ज्यादा से ज्यादा बॉल का सामना करने की कोशिश करना चाहता हूं।'
Harry Brook टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान
कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों पर शानदार 100 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी यह पारी इंग्लैंड की जीत की आधारशिला साबित हुई। इसके साथ ही ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए। वह एलेक्स हेल्स और जोस बटलर के बाद टूर्नामेंट में शतक जमाने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज भी बने। ये पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी इंग्लैंड कप्तान का पहला शतक भी रहा।
Read More: T20 World Cup के बीच रोहित शर्मा ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, प्रैक्टिस सेशन का VIDEO हो रहा वायरल