ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक की शानदार पारी की मदद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
ENG vs PAK: पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, कप्तान हैरी ब्रूक बने मैच के हीरो
ENG vs PAK Match Report: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने आख़िरी ओवरों में मैच को बेहद दिलचस्प बना दिया था, लेकिन अंतिम ओवर में दो विकेट शेष रहते हुए इंग्लैंड ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस 2 विकेट की करीबी जीत के साथ इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत में कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाज़ी की और उनकी मैच जिताऊ पारी की बदौलत ही इंग्लैंड दबाव भरे मुकाबले में जीत हासिल कर सका।
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
पाकिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला अंत तक रोमांच से भरपूर रहा, लेकिन अंतिम ओवर में इंग्लैंड ने जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ इंग्लैंड इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। साथ ही इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपनी स्थिरता भी साबित कर दी।

ENG vs PAK: पाकिस्तान ने बनाए 164 रन
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। हालांकि फरहान के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके चलते पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने से चूक गया।

ENG vs PAK: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड ने जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने मात्र 35 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। दबाव की स्थिति में कप्तान हैरी ब्रूक नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए मैच का रुख बदल दिया। ब्रूक ने अपने करियर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ते हुए 51 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत इंग्लैंड ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
WI vs ZIM मैच में रनों की आई सुनामी, वानखेड़े मे फील्डर बने दर्शक, टूट गया छक्कों का महारिकॉर्ड