ENG vs NZ: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ग्रुप में नंबर 1, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें बरकरार

ENG vs NZ: आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को करीबी मुकाबले में 4 विकेट से मात दी है। इस मुकाबले के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार है।

iconPublished: 27 Feb 2026, 10:43 PM
iconUpdated: 27 Feb 2026, 11:52 PM

ENG vs NZ Match Report: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 चरण का एक अहम मुकाबला कोलोंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी थी। इंग्लैंड ने दबाव भरे इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

इस हार के बाद न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की राह आसान नहीं रही है और उन्हें अब अपने ग्रुप के अंतिम मुकाबलों के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं इंग्लैंड की इस जीत ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है, जिससे ग्रुप समीकरण और रोमांचक हो गए हैं।

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

मुकाबले (ENG vs NZ) में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड एक समय दबाव में नजर आ रहा था, लेकिन अंत में रेहान अहमद और विल जैक्स की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिला दी।न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज इस स्कोर का बचाव करने में सफल नहीं हो सके और इंग्लैंड ने मैच अपने नाम कर लिया।

Will Jacks was handy with the bat again, New Zealand vs England, Super Eight, ICC Men's T20 World Cup, R Premadasa Stadium, Colombo, February 27, 2026

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने बनाए 159 रन

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी और वह बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन मध्य ओवरों में लगातार विकेट गिरने से पारी की रफ्तार टूट गई। 123 रन पर 3 विकेट होने के बाद न्यूजीलैंड ने 135 रन तक पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गंवा दिए, जिससे टीम दबाव में आ गई और अंततः 159 रन तक ही सीमित रह गई।

Glenn Phillips slowed down as he lost partners, New Zealand vs England, Super Eight, ICC Men's T20 World Cup, R Premadasa Stadium, Colombo, February 27, 2026

ENG vs NZ: करीबी रन चेज में इंग्लैंड की जीत

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। मध्य ओवरों में कुछ साझेदारियां जरूर हुईं, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 17वें ओवर में 117 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा कि मैच न्यूजीलैंड की ओर झुक गया है। हालांकि विल जैक्स और रेहान अहमद ने शानदार संयम और आक्रामकता का मिश्रण दिखाते हुए 16 गेंदों में 44 रन जोड़कर इंग्लैंड को यादगार जीत दिला दी। विल जैक्स ने 18 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि रेहान अहमद ने 7 गेंदों में 19 रन की तेज पारी खेली।

Read More: SA vs WI: वेस्टइंडीज केखिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में एक बदलाव; भारतीय फैंस की बढ़ी धड़कनें

SA vs WI: पावरप्ले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने उड़ाई वेस्टइंडीज की धज्जियां, शुरुआती चार ओवर में चटकाए 4 विकेट

IND vs ZIM: सुपर-8 में भारत-जिम्बाब्वे मैच पर ओस डालेगी असर? अमेरिका से मंगाई गई खास 'दवा', क्या है पूरा मामला?