ENG vs NEP: आखिरी ओवर में टूट गई नेपाल की उम्मीदें, किसी तरह गिरते-पड़ते जीता इंग्लैंड; 4 रनो से जीता मुकाबला

ENG vs NEP: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हरा दिया। सांस रोक देने वाले इस रोमांचक मुकाबले में नेपाल टीम ने आखिरी गेंद तक अंग्रेज टीम को कड़ी टक्कर दी।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 08 Feb 2026, 06:48 PM
iconUpdated: 08 Feb 2026, 11:34 PM

ENG vs NEP: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड और नेपाल की टक्कर हुई। जिसमें नेपाल ने आखिरी गेंद तक इंग्लैंड टीम की जान हलक में फंसा रखी थी। मुकाबले की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को 4 रनों से जीत हासिल हुई।

टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर बड़ा उल्टफेर होने से इंग्लैंड बाल-बाल बच गय। इंग्लैंड की ओर से इस मैच के लिए विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विल जैक्स ने 18 गेंदों पर 39 रनों की अहम पारी खेली।

ENG vs NEP: मुश्किल से मिली इंग्लैंड को जीत

हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने नेपाल को हराकर जीत के साथ इस सफर की शुरुआत की है लेकिन इंग्लैंड को ये जीत काफी मुश्किल से मिली है। ऐसे में हैरी ब्रूक एंड कंपनी को अगले मुकाबले के लिए और मेहनत करनी होगी।

ENG vs NEP: क्या रहा मैच का हाल?

बात करें मुकाबले की तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर स्कोरबोर्ड पर 184 रन टांग दिए। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जैकब बेथेल ने बनाए। जैकब बेथेल ने 35 गेंदों पर 55 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। हैरी ब्रूक ने भी अर्द्धशतक जड़ा और 32 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर विल जैक्स ने नाबाद 39 रनों की पारी खेलते हुए टीम को एक मजबूत स्कोर प्रदान किया। जैक्स ने 18 गेंदों पर 39 रनों की अहम पारी खेली।

ENG vs NEP: 4 रनों से हार गई नेपाल

इसके जवाब में नेपाल ने आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी, लेकिन 4 रन दूर रह गए। उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। ये कहना गलत नहीं होगा कि मैच (ENG vs NEP) भले ही इंग्लैंड जीता, लेकिन करोड़ों फैंस का दिल नेपाल की टीम जीतने में कामयाब रही।

Read More: निकल गई पाकिस्तान की सारी अकड़! भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर यू-टर्न मारेगा PCB? ICC से मीटिंग के बाद होगा बड़ा फैसला

T20 World Cup में भारत की पहली जीत पर गदगद हुए कोच गौतम गंभीर, टीम इंडिया के लिए किए स्पेशल इंतजाम

रीयल मैड्रिड का मैच देखने स्पेन जा रहे थे मोहम्मद सिराज, सूर्या के फोन ने बदली सिराज की कहानी