ENG vs ITA: उलटफेर से बाल-बाल बची इंग्लैंड क्रिकेट टीम, इटली को हराकर सुपर-8 में बनाई जगह

ENG vs ITA: टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने इटली की कड़ी चुनौती के बावजूद 24 रन से जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली, जबकि इटली का टूर्नामेंट सफर समाप्त हो गया।

iconPublished: 16 Feb 2026, 09:57 PM
iconUpdated: 16 Feb 2026, 10:10 PM

ENG vs ITA Match Highlights: टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एक बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ सकता था, लेकिन उसने समय रहते संभलकर इटली को 24 रनों से हराते हुए सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए ग्रुप C के इस मुकाबले में इटली ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को आखिरी ओवरों तक संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में इटली की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन मध्यक्रम की शानदार साझेदारी ने मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में संयम दिखाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंच गई, जबकि इटली, नेपाल और स्कॉटलैंड का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया।

ENG vs ITA: विल जैक्स ने विस्फोटक पारी खेली

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत साधारण रही। कप्तान जोस बटलर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि फिल सॉल्ट ने 28 रनों की तेज पारी खेली। जैकब बेथेल (23) के योगदान के बावजूद टीम ने 105 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे।

Will Jacks smashed 53 not out off 22 balls, England vs Italy, Eden Gardens, T20 World Cup, February 16, 2026

यहां से विल जैक्स ने सैम करन के साथ 25 गेंदों में 54 रनों की तेज साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया। जैक्स ने 22 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इंग्लैंड ने आखिरी पांच ओवरों में 78 रन ठोककर इटली के सामने 203 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

ENG vs ITA: 22 रन पर ही इटली के तीन विकेट गिरे

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में ही दो विकेट झटकते हुए इटली को बैकफुट पर धकेल दिया। 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 22 रन पर तीन विकेट था। इसके बाद जस्टिन मोस्का (43) और बेन मैनेंटी (60) ने 92 रनों की साझेदारी कर मैच में जान फूंक दी।

Sam Curran removed Grant Stewart to seal the game, England vs Italy, Eden Gardens, T20 World Cup, February 16, 2026

ENG vs ITA: डेथ ओवरों में इंग्लैंड ने पलटा मैच

मध्य ओवरों में दबाव झेलने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार वापसी की। ग्रांट स्टीवर्ट ने 45 रनों की तेज पारी खेलकर उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन 19वें ओवर में करन ने उनका विकेट लेकर इटली की आखिरी उम्मीद तोड़ दी। अंतिम ओवर में जेमी ओवर्टन ने दो विकेट लेकर इटली की पारी समेट दी। इसी वजह से इंग्लैंड ने इस मुकाबले (ENG vs ITA) को अपने नाम कर लिया।

Read More: No look सिक्स के बाद पांड्या ने दिखाया नो लुक विकेट का जलवा, साहिबजादा को आउट करने के बाद हार्दिक का स्वैग वाला सेलिब्रेशन VIDEO वायरल

IND vs PAK: सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को फिर से धोया, पड़ोसी मुल्क के फैंस ने गुस्से में फिर से तोड़ी गई टीवी; VIDEO

बापू का जादू... अक्षर पटेल की एक गेंद से खत्म होगा बाबर आजम का करियर! पाकिस्तान की प्लेइंग XI से हो सकते हैं बाहर?