भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को टेस्ट टीम का कप्तान घोषित किया गया है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद उन्हें इस पद के योग्य समझा गया। गिल के कप्तान बनने पर फैंस के मन में कई सारे प्रश्न पैदा हो गए, जिसमे से अहम सवाल यह है कि टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए शुभमन गिल को ही क्यों चुना गया?
EXCLUSIVE: 'कप्तान नहीं दिखता है...' Shubman Gill के टेस्ट कप्तान बनने पर क्या बोले गए Wriddhiman Saha! पढ़ें दिग्गज का जवाब
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को टेस्ट टीम का कप्तान घोषित किया गया है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद उन्हें इस पद के योग्य समझा गया। गिल के कप्तान बनने पर फैंस के मन में कई सारे प्रश्न पैदा हो गए, जिसमे से अहम सवाल यह है कि टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए शुभमन गिल को ही क्यों चुना गया?
साथ ही कई लोगों ने यह भी प्रश्न उठाया कि गिल एक युवा खिलाड़ी हैं, उनके पास अभी अनुभव की कमी हैं। इन सभी सवालों का जवाब टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने स्पोर्ट्स यारी से बातचीत के दौरान दे दिया है।
Shubman Gill को कप्तान बनाने का कारण
दरअसल स्पोर्ट्स यारी पर नितिन भारद्वाज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने कहा, "इस वक्त टीम इंडिया को एक ऐसी कप्तान की जरूरत थी, जो लंबे समय तक भारत को अपनी सेवाएं दे सके। ऑस्ट्रेलिया में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की थी लेकिन उसके बाद ऐसा हुआ कि उनके सभी मैच खेलने पर संदेह पैदा हो गया।"

Shubman Gill के साथ अनुभवी खिलाड़ी हैं मौजूद
साहा ने आगे कहा, "इस टीम में अगर अनुभव की बात करें तो जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसके पास एक्सपीरियंस है। इसमें से सेलेक्टर्स को लगा कि शुभमन गिल सबसे बेहतर विकल्प हैं और उनके ऊपर भरोसा जताया है। इसके अलावा वे आईपीएल में भी कप्तानी कर चुके हैं। उन्हें आईपीएल में कप्तानी करते हुए 2 साल हो चुके हैं और जैसे-जैसे आगे कप्तानी करेंगे उन्हें और भी एक्सपीरियंस मिलता जाएगा।"
20 जून से सीरीज की होगी शुरुआत
Shubman Gill की कप्तानी में 20 जून को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी। यह टेस्ट सीरीज 5 मैचों की होगी, जहां रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। रोहित और विराट के संन्यास के बाद भारतीय टीम की यह पहली टेस्ट सीरीज होगी।