ENG vs IND: इंग्लैंड में टीम इंडिया के टेस्ट देखने पहुंचेंगे विराट कोहली? यहां मिल जाएगी पूरी जानकारी

Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पूरी रणनीति के साथ बल्लेबाजी कर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) के संन्यास के बाद यह पहली टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 20 Jun 2025, 11:42 PM
iconUpdated: 20 Jun 2025, 11:45 PM

Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पूरी रणनीति के साथ बल्लेबाजी कर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) के संन्यास के बाद यह पहली टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भले ही विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वह इस सीरीज को देखने जरूर आएंगे।

गिल को हिम्मत देने पहुंचेंगे Virat Kohli?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल के कंधों पर डाल दी गई है। युवा कप्तान गिल बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली के नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका भी गिल को दिया गया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वह गिल को हिम्मत देने टेस्ट सीरीज में जरूर दस्तक देंगे।

Virat Kohli And Gill
Virat Kohli

हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज में नहीं दिखेंगे। जी हां, इन दिनों कोहली ने क्रिकेट से दूरी बना ली है। वह अपना सारा समय अपने परिवार के साथ ब्यतीत कर रहे हैं।

क्या फैंस की उम्मीदों पर फिरेगा पानी ?

विराट कोहली अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में ही हैं। इस वजह से फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि वह भारतीय टीम और खासकर शुभमन गिल को हिम्मत देने मैदान में जरूर पहुंचेंगे। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय विराट अपनी निजी जिंदगी और परिवार को प्राथमिकता दे रहे हैं, ऐसे में उनका मैदान में जाना संभव नहीं दिख रहा है।

Shubman Gill
Shubman Gill

गिल का प्रदर्शन

आज 20 जून को भारत टेस्ट सीरीज का मैच का पहला मुकाबला खेल रहा है। जहां शुभमन गिल विराट कोहली की जगह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे और शतक जड़ दिया। यह शतक गिल के लिए बेहद ही खास है क्योंकि उन्होंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत के बाहर शतक लगाया है और कप्तानी पारी खेली है।

Read More: IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने स्टूडियो में घुसकर किया कुछ ऐसा, माइकल वॉन की बोलती हुई बंद, क्या था मामला?