ENG vs IND: 'ये IPL नहीं है...' जब टेस्ट डेब्यू में साई सुदर्शन जीरो पर हुए आउट, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खींची टांग

ENG vs IND: आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की हेकड़ी टेस्ट क्रिकेट में निकल गई है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आज पहला दिन है। आज 20 जून को साई सुदर्शन ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर अपना जलवा दिखाने की कोशिश की लेकिन बेन स्टॉक्स के सामने उन्हें घुटने टेकने पड़े।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 20 Jun 2025, 07:24 PM
iconUpdated: 20 Jun 2025, 11:34 PM

ENG vs IND: आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की हेकड़ी टेस्ट क्रिकेट में निकल गई है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आज पहला दिन है। आज 20 जून को साई सुदर्शन ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर अपना जलवा दिखाने की कोशिश की लेकिन बेन स्टॉक्स के सामने उन्हें घुटने टेकने पड़े।

युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया था। ऑरेंज कैप का खिताब जीतने वाले सुदर्शन अंग्रेजी गेंदबाज के सामने शून्य पर ही आउट हो गए।

सोशल मीडिया पर बन रहा Sai Sudharsan का मजाक

Sai Sudharsan ने मैदान में नवाबों की तरह एंट्री ली और बिना रन बनाएं वापस लौट आए। उनके इस अंदाज पर फैंस ने मीम्स बनाना शुरू कर दिए। किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, ''ये कैसी बोलिंग है, आईपीएल वाली बॉलिंग करो न।''

वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा, ''टेस्ट मैच था इस लिए जाने दिया, वरना आईपीएल होता तो सेंचुरी होती।'' वहीं एक और यूजर ने पोस्ट किया, ''ये आईपीएल नहीं है...''

Sai Sudharsan पर बने कुछ इस प्रकार के मिम्स

अभिमन्यु ईश्वरन के ऊपर दी गई तरजीह

बता दें कि सुदर्शन को अभिमन्यु ईश्वरन के ऊपर तरजीह दी गई थी। हालांकि, अपने डेब्यू मैच में कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और अपना खाता भी नहीं खोल सके। ईश्वरन ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इसके बाद भी उन्हें नहीं खिलाया गया और सुदर्शन को मौका मिला।

Sai Sudharsan
Sai Sudharsan

ऐसे में जब बाएं हाथ के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके तो फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। हालांकि, सुदर्शन के पास मौका है कि वे दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करें और शानदार प्रदर्शन कर आलोचकों को करारा जवाब दें।

Read More: VIDEO: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच रोहित शर्मा परिवार संग एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, बेटे अहान की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल