Abhishek Sharma and Sanju Samson: पूरे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला काफी खामोश रहा लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ फिफ्टी ठोक डाली। इस दौरान अभिषेक शर्मा के साथी संजू सैमसन ने उन्हें ऐसी सलाह दी जिसने पूरा गेम ही पलट दिया।
'एक और ओवर हैं...' संजू सैमसन की वो सलाह, जिसने फाइनल में बदल दिया अभिषेक शर्मा का पूरा गेम; ठोक डाली सबसे तेज फिफ्टी
Table of Contents
IND vs NZ, Abhishek Sharma and Sanju Samson: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुे 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए।
पूरे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बल्ला काफी खामोश रहा लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ फिफ्टी ठोक डाली। इस दौरान अभिषेक शर्मा के साथी संजू सैमसन ने उन्हें ऐसी सलाह दी जिसने पूरा गेम ही पलट दिया। क्या है पूरा मामला?
Abhishek Sharma की फास्टेस्ट फिफ्टी
टूर्नामेंट में अब तक आलोचनाओं का सामना करने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपने आप को साबित करने के लिए बड़ा मंच चुना। उन्होंने 12 गेंदों पर 30 रन और 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर डाला। ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 विश्व कप के फाइनल में सबसे तेज फिफ्टी रही।

संजू सैमसन ने क्या दी सलाह?
इस दौरान जब पावरप्ले खत्म होने में एक ओवर बाकी था और अभिषेक अपने अर्द्धशतक से दूर थे तो संजू सैमसन ने उन्हें आराम से खेलने की सलाह दी। सैमसन ने अभिषेक से कहा कि अभी पावरप्ले में एक ओवर और बचा है तो आराम से खेलो। संजू की ये बात स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई। संजू की सलाह का नतीजा ये रहा कि अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप में धमाकेदार पारी खेली।

सैमसन-अभिषेक की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप
अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 52 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। अभिषेक ने अपने साथी ओपनर संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन जड़ दिए। यह टी20 विश्व कप में पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है।
View this post on Instagram
टी20 विश्व कप पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर
- 92/0 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
- 92/1 - वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, ब्रिजटाउन, 2024
- 91/1 - नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
- 89/3 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई विश्व कप, 2016
- 86/1 - भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026