द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागेदारी पर ECB ने तोड़ी चुप्पी, बोर्ड के रूख से बढ़ी हलचल

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर उठे विवाद पर ताजा अपडेट शेयर किया है जिसने हलचल बढ़ा दी है।

iconPublished: 25 Feb 2026, 05:43 PM
iconUpdated: 25 Feb 2026, 05:44 PM

Upate on Pakistani Players participation in The Hundred: द हंड्रेड टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर उठे विवाद के बीच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में आई खबरों में दावा किया गया था कि आईपीएल टीम मालिकों से जुड़ी फ्रेंचाइजियां पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर सकती हैं, जिसके बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई थी।

इन अटकलों के बीच ECB और द हंड्रेड की सभी फ्रेंचाइजियों ने संयुक्त बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों का चयन केवल योग्यता के आधार पर होगा और किसी भी देश के खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। बोर्ड के इस रुख ने टूर्नामेंट की निष्पक्षता और समावेशिता को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है।

The Hundred: चयन में नहीं होगा कोई भेदभाव

ECB और द हंड्रेड की सभी आठ टीमों ने दोहराया है कि यह टूर्नामेंट सभी खिलाड़ियों के लिए खुला, समावेशी और स्वागत योग्य रहेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि चयन केवल क्रिकेट प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरतों के आधार पर किया जाएगा, न कि राष्ट्रीयता, धर्म या किसी अन्य पहचान के आधार पर।

The Hundred Men 2025: Full Squads, Players List Of All Teams | OneCricket

ECB ने यह भी कहा कि भेदभाव के खिलाफ सख्त नियम लागू हैं और किसी भी खिलाड़ी को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं किया जाएगा। बोर्ड की यह प्रतिबद्धता क्रिकेट को सबसे समावेशी खेल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

The Hundred: मोईन अली के बयान से बढ़ा था विवाद

इस पूरे मुद्दे ने तब तूल पकड़ा जब इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने संभावित भेदभाव पर चिंता जताई थी। भारतीय मालिकों वाली चार फ्रेंचाइजियां मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स चर्चा के केंद्र में थीं।

Moeen Ali was cool the way cool is meant to be | ESPNcricinfo

मोईन अली ने टेलीग्राफ स्पोर्ट से कहा था कि अगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया तो यह शर्मनाक होगा और खिलाड़ी विरोध कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ECB इस मामले पर नजर रखेगा और ऐसा होने नहीं देगा।

The Hundred: बड़ी संख्या में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

आगामी सीजन (The Hundred) की नीलामी के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया है। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप रन-स्कोरर साहिबजादा फरहान ने भी द हंड्रेड में खेलने की इच्छा जताई है। इस सीजन के लिए पाकिस्तान के 63 पुरुष और 4 महिला क्रिकेटरों ने नीलामी में नाम दर्ज कराया है। पिछले सीजन में मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अच्छा प्रदर्शन किया था।

Read More: जब इंग्लैंड के खिलाफ भी नही चला सैम अयूब का बल्ला, स्टेडियम में बैठे फैन ने किया कुछ ऐसा; VIDEO हो रहा वायरल

किसके कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने उतरे अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक? जड़ डाला दमदार शतक

पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान