‘मैं उनके सपने का सम्मान…’ दुनिथ विल्लालागे ने पिता के निधन के बाद साझा किया भावुक संदेश

Dunith Wellalage: श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ विल्लालागे ने पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने फैंस, टीम और सभी समर्थकों का धन्यवाद किया और अपने पिता के सपनों को आगे बढ़ाने का वादा किया।

iconPublished: 23 Sep 2025, 10:57 AM
iconUpdated: 23 Sep 2025, 11:29 AM

Dunith Wellalage emotional message: श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे एशिया कप 2025 के बीच बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। महज 22 साल की उम्र में विल्लालागे ने अपने पिता सुरंगा विल्लालागे को खो दिया। 18 सितंबर को अफगानिस्तान पर श्रीलंका की छह विकेट से जीत के कुछ घंटे बाद ही उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा था।

इसके बाद उनका निधन हो गया। यह खबर टीम मैनेजर महिंदा हालंगोड़ा और हेड कोच सनथ जयसूर्या ने उन्हें दी। उस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। वही अब दुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) अपने पिता को लेकर भावुक संदेश दिया है।

सोशल मीडिया पर Dunith Wellalage लिखा भावुक नोट

दुनिथ (Dunith Wellalage) ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा “मैं उनके सपने का सम्मान करूंगा। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वह उनकी मेहनत और बलिदान का नतीजा है। इस मुश्किल घड़ी में जो प्यार और सहारा मुझे मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं।”

Dunith Wellalage's IG post [Source: @dunith_08/Instagram]

फैंस और टीम का जताया आभार, सपनों को आगे बढ़ाने का किया वादा

उन्होंने फैंस, साथी खिलाड़ियों, श्रीलंका क्रिकेट, स्पॉन्सर्स, मेडिकल स्टाफ और अपने स्कूल-क्लब्स को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार का साथ दिया। दुनिथ ने संदेश के अंत में अपने पिता के सपनों को आगे बढ़ाने का वादा किया।

Dunith Wellalage lets one rip, Sri Lanka vs New Zealand, 2nd ODI, Pallekele, November 16, 2024

अंतिम संस्कार के बाद विल्लालागे (Dunith Wellalage) ने खुद को संभालते हुए राष्ट्रीय टीम से दोबारा जुड़कर सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला। हालांकि श्रीलंका को इस मुकाबले में हार मिली। टूर्नामेंट में अब तक दुनिथ ने 2 मैचों में 8 ओवर फेंके हैं, जिसमें उन्हें 1 विकेट हासिल हुआ है और 85 रन दिए हैं।

Read more: IND vs AUS: श्रेयस अय्यर ने बीच मैच में छोड़ा टीम इंडिया का साथ, अब इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जिम्मेदारी

Shahid Afridi: भारत से हार के बाद शाहिद अफरीदी ने अपने ही बोर्ड की लगाई क्लास, शोएब अख्तर को लेकर दिया बड़ा बयान

Follow Us Google News