दिनेश कार्तिक ने संन्यास से लिया यू-टर्न! संभालेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, रविचंद्रन अश्विन का भी मिलेगा साथ

Dinesh Karthik: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ब्लू जर्सी में वापसी कर रहे हैं। वह टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।

iconPublished: 23 Sep 2025, 07:05 PM
iconUpdated: 23 Sep 2025, 07:07 PM

Dinesh Karthik Became Team India Captain: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार दिनेश कार्तिक एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। आपको याद होगा कि उन्होंने 1 जनवरी 2024 को क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन अब हैरानी की बात ये है कि रिटायरमेंट के बाद भी कार्तिक टीम इंडिया की कप्तानी करने जा रहे हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा क्रिकेट हॉन्गकॉन्ग चीन से कर दी गई है।

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आईपीएल 2024 के बाद इंटरनेशनल और इंडियन टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल 2025 में उन्होंने आरसीबी के साथ असिस्टेंट कोच और मेंटर की भूमिका निभाई। इस दौरान टीम ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती।

Dinesh Karthik संभालेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2025 के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। हांगकांग क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि दिनेश कार्तिक टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 7 से 9 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

क्रिकेट हॉन्गकॉन्ग ने लिखा, “अपने विशाल अंतरराष्ट्रीय अनुभव, तेज कप्तानी और धुआंधार बल्लेबाज़ी के दम पर दिनेश कार्तिक टूर्नामेंट में जोश और प्रेरणा दोनों लेकर आएंगे। उनकी कप्तानी हांगकांग सिक्सेस की असली पहचान है – बेखौफ, मनोरंजक और वर्ल्ड-क्लास।”

अश्विन भी होंगे टीम इंडिया का हिस्सा

पिछले सीजन (2024/25) में टीम इंडिया की कप्तानी रॉबिन उथप्पा ने की थी और इसमें मनोज तिवारी, केदार जाधव और श्रीवत्स गोस्वामी जैसे खिलाड़ी शामिल थे। इस साल की टीम में रविचंद्रन अश्विन को पहले ही शामिल किया जा चुका है, जिसकी घोषणा क्रिकेट हॉन्गकॉन्ग चीन ने कुछ दिन पहले की थी। अश्विन, दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के साथ मिलकर टीम को अनुभव और रणनीति प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। बाकी टीम की घोषणा अभी बाकी है।

हांगकांग सिक्सेस विनर लिस्ट

  • 1993 – इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया
  • 1994 – ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना
  • 1995 – साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया
  • 1996 – वेस्टइंडीज ने भारत को हराया
  • 1997 – पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया
  • 2001 – पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराया
  • 2002 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
  • 2003 – इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया
  • 2004 – श्रीलंका ने केन्या को हराया
  • 2005 – भारत ने वेस्टइंडीज को हराया
  • 2006 – साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया
  • 2007 – श्रीलंका ने ऑल-स्टार्स को हराया
  • 2008 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
  • 2009 – साउथ अफ्रीका ने हांगकांग को हराया
  • 2010 – ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया
  • 2011 – पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया
  • 2012 – साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया
  • 2017 – साउथ अफ्रीका ने हांगकांग को हराया
  • 2025 – श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया

Read More Here:

हारिस रऊफ पर लगेगा फाइन? ‘प्लेन क्रैश जेस्चर’ से भारतीय फैंस को भड़काया, जानें क्या कहती है ICC रूलबुक

भारत-पाकिस्तान संग श्रीलंका-बांग्लादेश भी तैयार, जानें सुपर-4 का पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने खेले हैं इंटरनेशनल टूर्नामेंट? एशिया कप 2025 स्क्वॉड अनाउंसमेंट से पहले देखें पूरी लिस्ट

Follow Us Google News