Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने से निराश हो सकते हैं, लेकिन कर्नाटक के इस युवा बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है कि इससे चयनकर्ताओं पर दबाव बढ़ना तय है।
सेलेक्टर्स ने किया इग्नोर… मगर विजय हजारे में देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
Devdutt Padikkal Creates History: भारतीय क्रिकेट सिलेक्टर्स ने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए देवदत्त पडिक्कल पर विचार नहीं किया हो, लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने अपने बल्ले की ताकत से सिलेक्शन कमिटी को करारा जवाब दिया है।
विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलते हुए, देवदत्त पडिक्कल ने एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी बराबरी कोई दूसरा घरेलू क्रिकेट का दिग्गज नहीं कर पाया है।
ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने देवदत्त पडिक्कल
स्टाइलिश बाएं हाथ के ओपनर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में दो अलग-अलग सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पडिक्कल ने पहले 2021/22 सीजन में 737 रन बनाए थे और अब मौजूदा 2025/26 सीजन में सिर्फ आठ पारियों में उनके 721 रन हो गए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे सफल बल्लेबाज बना दिया है।
🚨 HISTORY BY DEVDUTT PADIKKAL 🚨
— Sam (@Cricsam01) January 12, 2026
• The Record: 1st player ever to score 700+ runs in two different Vijay Hazare seasons! 🤯
• Last 5 Innings: • 113, 108, 91, 50, 81*
— Is he too good for domestic? Why no India call-up? 🤔pic.twitter.com/GiOFNAMQC5
Devdutt Padikkal तोड़ पाएंगे नारायण जगदीशन का रिकॉर्ड?
देवदत्त पडिक्कल की नजर अब नारायण जगदीशन का रिकॉर्ड तोड़ने पर है, उन्होंने 2022/23 सीजन में 830 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है।
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- नारायण जगदीसन (तमिलनाडु): 830 रन
- पृथ्वी शॉ (मुंबई): 827 रन
- देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक): 737 रन (2021/22)
- करुण नायर (कर्नाटक): 779 रन
- देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक): 721 रन (मौजूदा सीजन)*
नेशनल टीम से बाहर हैं पडिक्कल
गौरतलब है कि देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) अभी इंडियन टीम से बाहर हैं। उन्होंने अब तक इंडिया के लिए दो टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 90 रन बनाए हैं। उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और अगला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। उन्होंने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी किया, जिसमें उन्होंने दो मैचों में 38 रन बनाए। वनडे टीम का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें डेब्यू का मौका नहीं दिया गया है।
Read More Here:
रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन